MENU

पंडित मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती के उपलक्ष्य चारों वेदों का शाखा स्वाध्याय हुआ संपन्न



 22/Dec/25

पंडित मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज मालवीय भवन में विगत वर्षों की भांति चारों वेदों का शाखा स्वाध्याय संपन्न हुआ। जिसमें काशी के पारंपरिक विद्वान उपस्थित हुए। ऋग्वेद में आचार्य रामचंद्र देव अपने शिष्य सहित, शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा में भालचंद्र बादल, अरुण दीक्षित, नारायण उपाध्याय एवं मणि कुमार झा, शुक्ल यजुर्वेद की ही काण्व शाखा में श्रीनिवास पौराणिक व अनिरुद्ध पेडकर, कृष्ण यजुर्वेद में कृष्ण मुरारी त्रिपाठी व गणेश भट्ट, सामवेद में दिलीप नागर व देवदत्त त्रिपाठी, अथर्ववेद में गोपाल रटाटे व गोपाल मिश्र। श्रोता के रूप में विदेश से पधारे कर्मकांड प्रशिक्षण के तहत फिजी एवं त्रिनिडाड एंड टोबैगो देश के बीस विद्वान भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन वेद विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कात्यान ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर पतंजलि मिश्र, प्रोफेसर उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर नारायण प्रसाद भट्टराई, प्रोफेसर रमाकांत पांडे डॉक्टर प्रियव्रत मिश्र आदि विद्वान तथा प्रसून चतुर्वेदी, बृहस्पति पांडे, ज्ञानेश उपाध्याय, अमरेश मिश्र, ओंकारनाथ, आशीष कुमार द्विवेदी, नीतेश्वर आदि की उपस्थिति पूरे कार्यक्रम में बनी रही।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5547


सबरंग