MENU

मतदाता सूची का शुद्धिकरण 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पुरा करने के लिए आवश्यक : सी.आर.पाटिल



 15/Dec/25

बूथ अध्यक्ष मतदाताओं को एस. आई. आर. की वास्तविकता से अवगत कराए: सुनील बंसल
*********************
भाजपा जिला व महानगर द्वारा बूथ सशक्तिकरण स्नेह मिलन का हुआ आयोजन
**************
*2 हजार से भी ज्यादा बूथ अध्यक्षों ने कार्यक्रम में लिया भाग, कार्यकर्ताओं में रहा जबरदस्त उत्साह*
*********************
 वाराणसी 14 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिला एवं महानगर द्वारा केंटोमेंट स्थित होटल डी-पेरिस में बूथ सशक्तिकरण स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में वाराणसी लोकसभा अन्तर्गत  आने वाली 5 विधान सभाओं के लगभग 2 हजार से भी ज्यादा बूथ अध्यक्ष एवं शक्तिकेंद्र प्रमुख शामिल हुए।   2024 में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ ऐसे 116 बूथ अध्यक्षों को पार्टी ने अंगवस्त्रम व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोगों ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान ही तय किया था कि ऐसे बूथ जो काफी कमजोर है जहां मतदान प्रतिशत कम होता है ऐसे बूथों को अगर हमारे बूथ अध्यक्ष मजबुत करते है और वहा अच्छा मतदान करवाते है तो उन सभी बूथ अध्यक्षों को हम सम्मानित करेंगे। लेकिन बीच बीच में जरुरी कार्य आ जाने के कारण सम्मान कार्यक्रम में देरी हो गयी। कहा कि 2014 से मैं बनारस निरंतर आ रहा हूं  प्रधानमंत्री मोदी जी का काशी के प्रति अगाध स्नेह और आपका मोदी जी के प्रति जो विश्वास रहा है  जिसके परिणाम स्वरुप आज काशी का कायाकल्प हो चुका है। देश में ऐसा कोई  दूसरा शहर नही जिसका इतनी तेजी से विकास हुआ है।  हर कोई चाहता है कि प्रधानमंत्री  मोदी जी उनके क्षेत्र से चुनाव लडे लेकिन मोदी जी का अपनी काशी और काशीवासियों सें अपन्तव का संबध बन चुका है जिसका परिणाम ये रहा कि मोदी जी ने काशी को ही चुना और लगातार तीसरी बार काशी से चुनाव लडकर  प्रधानमंत्री बने।
देश के बारह राज्यों मे चल रहे एस.आई.आर. को लेकर केंद्रीय मंत्री सी. आर.पाटिल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गयी है। ममता बनर्जी को पता है यदि एस. आई. आर. हुआ तो उसके द्वारा बनाए गये सारी फर्जी वोटरों का नाम सूची से हट जाएगा। एस आई आर फार्म कोई  नही भरेगा ऐसा कहने वाली ममता बनर्जी ने सबसे पहले अपना फार्म भर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से पश्चिम बंगाल के लोगो का मोदी जी के प्रति विश्वास बढा है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतांत्रिक जनजागरण का अभियान है। मतदाता सूची के शुद्धीकरण से लोकतंत्र मजबूत होगा और मजबूत लोकतंत्र मजबूत राष्ट्र नवनिर्माण में सहायक होगा। कहा कि मतदाता सुची का शुद्धिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पुरा करने के लिए आवश्यक है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में हमारे सभी बूथ अध्यक्ष अपनी कमेटी का विस्तार करें। हमारे बूथ अध्यक्ष नए–नए लोगों को बूथ कमेटी से जोड़कर एक सशक्त टीम तैयार करें। हमारे बूथ की यही मजबूत टीम आगामी चुनावों में मत प्रतिशत बढ़ाने का काम करेगी। कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी जी के "मन की बात के कार्यक्रम को बूथ पर संख्या बल के साथ सुनने का काम करें। कहा कि कुछ दिनों पश्चात नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भी भरवाना है ताकि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।
      
SIR अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान को और गति प्रदान करने के लिए बूथ के कार्यकर्ता अपने बूथों पर और अधिक सक्रिय हों।जिन लोगों का नाम अभी भी छूट रहा है उनके नामों को जोड़ने का काम बूथ की टीम को करना है। आने वाली 26 तारीख तक अपने सभी वोटर्स को जोड़ना है और गलत नामों को हटाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष SIR को लेकर आम जनमानस में भ्रम फैला रहा है कि शहरी क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जुड़ने पर मतदाता का ग्रामीण क्षेत्र में जो मकान और संपत्ति है उससे हाथ धोना पड़ जाएगा। जबकि वास्तविकता यह है कि SIR अभियान किसी भी मतदाता के मतदान से जुड़ा विषय है। इसका किसी अन्य विषय से कोई सरोकार नहीं है। कहा कि हमारे बूथ अध्यक्षों की ये जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बूथ के सभी मतदाताओं को SIR की वास्तविकता से अवगत कराएं ताकि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमजाल को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि SIR अभियान देश के बारह राज्यों में चल रहा है जिसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल पश्चिम बंगाल में ही लगभग 5O लाख बंगलादेशी घुसपैठियों का नाम अबतक  मतदाता सूची से बाहर हो चुका हैं। इसी प्रकार हमारी काशी में भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से जुडे़ और हर बोगस नाम का मतदाता सूची से निष्कासित हो, इस संकल्प के साथ संगठनात्मक तथा लोकतांत्रिक दायित्व को धर्म मानकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हम सभी को जुट जाना है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का स्वागत शहर दक्षिणी विधानसभा के मध्यमेश्वर मंडल के बूथ संख्या 25 के बूथ अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का स्वागत काशी विश्वनाथ मंडल के बूथ संख्या 277 के  बूथ अध्यक्ष सौरव गुप्ता ने अंगवस्त्रम ओढाकर किया।
          
स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने व धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। जबकि संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन महानगर उपाध्यक्ष मधुकर च्रित्रांश ने किया।
 
*मंचासिन*
********
 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र, दयालु, शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, जिला एवं महानगर प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष  प्रदीप अग्रहरि, एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक प्रतिनिधि अदिती पटेल मंचासिन रहे।

*इनकी रही उपस्थिति*
****************
पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल,डॉ वीणा पा़ंडेय, रामगोपाल मोहले, सुभाष चंद्र गुप्त, नवेंदु उपाध्याय,  क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जेपी दूबे, अशोक पटेल, आलोक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर उपाध्याय, संदीप केशरी, अशोक जाटव, इं अशोक यादव, नीरज जायसवाल, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, रचना अग्रवाल, साधना वेदांति, गीता शास्त्री,  शिवशरण पाठक, अजय सिंह, सुधीर मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, मधुप सिंह, अनुपम गुप्ता,  गणपति यादव, सुशील गुप्ता, रंणजय सिंह, मनोज भारद्वाज, कुशाग्र श्रीवास्तव, रजत जायसवाल, हरि केशरी,  प्रमिल पांडेय,  सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9951


सबरंग