MENU

कफ सिरफ प्रकरण में पुलिस ने 2 और अभियुक्‍तों को किया गिरफ्तार, बंगाल से जुड़ा है लिंक



 11/Dec/25

थाना कोतवाली कमि. वाराणसी पर पंजीकृत मु०अ०सं० 235/2025 धारा 26 डी एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय से 72 घण्टे का ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्त्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप से संबधित थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 235/2025 धारा 26 डी एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 61(2), 338, 336 (3), 340(2) बीएनएस व धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद व अन्य से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा कोलकाता राज्य से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर 72 घण्टे का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त करके विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली पर लाया गया जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही किये जाने की प्रकिया प्रचलित है।

अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षड्यन्त्र के तहत छल से जाली व कूटरचित दस्तावेजों फर्जी रेंट एग्रीमेंट, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र आदि को तैयार कर ड्रग लाइसेन्स प्राप्त कर उनका प्रयोग कर कोडीनयुक्त कफ सिरप का औषधीय रुप से भिन्न नशे के रुप में प्रयोग हेतु भारी मात्रा में विभिन्न मेडिकल फर्मों के माध्यम से क्रय विक्रय करते हुये आर्थिक लाभ प्राप्त किया गया। अभियुक्त विशाल कुमार सोनकर की फर्म विश्नाथ फार्मा द्वारा 3,79,000 शीशी कफ सिरप मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त भोला प्रसाद की फर्म शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड से खरीदा गया तथा करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक में विक्रय किया गया अभियुक्त प्रतीक मिश्रा की फर्म निशान्त फार्मा द्वारा शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड से 5,01000 शीशी कफ सिरप खरीदा गया तथा करीब 07 करोड़ रुपये से अधिक में विक्रय किया गया। अभियुक्तगण द्वारा अपनी फर्मों के नाम पर फर्जी ई वे बिल भी तैयार किये गये जिसकी पुष्टि ई वे बिल में दिये गये वाहनों के स्वामियों के बयान से होती है।

अभियुक्तगण से अलग अलग व एक साथ पूछताछ करने पर बताया कि डी.एस.ए. फार्मा खोजवा भेलुपर वाराणसी के माध्यम से हम लोगों की मुलाकात शैली ट्रेडर्स के कंपीटेंट पर्सन शुभम जायसवाल से हुई थी उसी दौरान उनके द्वारा हम लोगों को कम समय में ज्यादा कमाई करने का लालच देकर कफ सिरप के व्यापार हेतु प्रेरित किया जिससे हम लोग सहमत हो गये उन लोगों के द्वारा एक एक दुकान चिन्हित कराकर फर्जी व कूटरचित  दस्तावेज तैयार कराकर हम लोगों का ड्रग लाइसेन्स बनवाया गया हम लोगों को शुभम जायसवाल के द्वारा दिवेश जायसवाल के माध्यम से प्रतिमाह 30000 से 40000/- रुपये के बीच नगद कमीशन दिया जाता था जिस फर्म का पैसा हम लोगों के अकाउण्ट में आता था उसको जल्दी से जल्दी शैली ट्रेडर्स के खाते में ट्रान्सफर कर दिया जाता था और कुछ नगद भी दिया जाता था हम लोगों के बैंक अकाउण्ट की पूरी जानकारी दिवेश जायसवाल व अमित जायसवाल के पास थी, रुपया ट्रान्सफर करने के समय दोनो लोग हमसे ओटीपी मांगते थे हम लोगों के द्वारा करीब सात से आठ करोड़ रुपये का व्यापार किया गया है। हम लोगों की फर्म सिर्फ दिखाने के लिये थी जबकि शैली ट्रेडर्स से जो भी माल हमारे फर्म के नाम पर आता था वह हमारी फर्म में न आकर दूसरी जगह भेज दिया जाता था जिसके बिल हम लोग अपनी फर्म के माध्यम से तैयार करते थे।

प्रतीक मिश्रा (उम्र 26 वर्ष) पुत्र गंगा प्रसाद मिश्रा निवासी एन 14/2401 के जिवधीपुर बजरडीहा खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी, विशाल कुमार सोनकर (उम्र 26 वर्ष) पुत्र जाय लाल सोनकर निवासी एन. 14/464 ए-1 जिवधीपुर बजरडीहा खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी हैं। आपराधिक इतिहास में अन्य अपराध के बारे में जानकारी किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उनि गौरव सिंह प्रभारी एसओजी प्रथम, उनि विजय कुमार यादव, हेका चन्द्रभान यादव रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2334


सबरंग