MENU

50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला शातिर थाना लंका पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार



 10/Dec/25

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट/अपहरण/सट्टेबाजी/जुआं की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में दिनांक 09.12.2025 को थाना लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु00सं0- 0518/2025 धारा-111(3)/351(3)/308(5)/126(2) बी0एन0एस0 थाना लंका कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त शेख अजदर हुसैन पुत्र बिस्मिल्ला निवासी वैष्णो नगर कालोनी मडुवाडीह मजार के दक्षिण थाना मडुवाडीह उम्र करीब 55 वर्ष को मण्डुवाडीह चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

9 दिसम्‍बर 2025 को आवेदक द्वारा थाना लंका में अभियुक्तगण द्वारा संगठित गिरोह बनाकर वादी का रास्ता रोक रोक कर वादी व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना लंका द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लंका पर मु00सं0- 0518/2025 धारा-111(3)/126(2)/351(3)/308(5) बी0एन0एस0 में अभियुक्तगण 1. शेख अजदर हुसैन पुत्र स्व० विस्मिल्लाह खान, 2. जुबरान खेश पुत्र शेख अजदर हुसैन निवासीगण माँ वैष्णो नगर कालोनी मडुवाडीह मजार के दक्षिण थाना मडुवाडीह कमि० वाराणसी व 3. आफताब उर्फ बादल पुत्र अख्तर हुसैन निवासी बी 32/101 के 1 साकेत नगर कालोनी नरिया थाना लंका वाराणसी व अन्य नाम पता अज्ञात, के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

आपराधिक इतिहास/अभियोग के बारे में जानकारी देते हुए शेख हुसैन अजदर मुअसं 0518/2025 धारा 111(3)/351(3)/308 (5)/126 (2) बीएनएस थाना लंका कमि०-वाराणसी। मुअसं 107/2012 धारा 419/420/467/468/471120 B भा०द०वि० थाना लंका कमि०-वाराणसी। मुअसं 169/2012 धारा 419/420/467/468/471 भा00वि0 थाना लंका कमि०-वाराणसी। मुअस 66/2018 धारा 419/420/467/468/471/342/386/506 भादवि थाना मडुआडीह कमि. वाराणसी। मुअस 0061/2018 धारा 419/420/467/468/386/504/506 भा८वि थाना मडुआडीह कमि. वाराणसी। मुअस 0289/2018 धारा 376D/504/506 भा०द०वि० थाना मडुआडीह कमि०-वाराणसी। मुअस 1328/2018 धारा 419/420/467/468 भा०द०वि० थाना कैण्ट कमि०-वाराणसी। मुअस 0972/2019 धारा 419/420/467/468/471/506120 B भा८वि थाना कैण्ट कमि०-वाराणसी। मुअस 0912/2019 धारा 419/420/467/468/471 भा०द०वि० थाना कैण्ट कमि०-वाराणसी। मुअस 1064/2019 धारा 323/354/354A/504/506 भा०द०वि० थाना लंका कमि० वाराणसी। मुअस 0180/2022 धारा 384 भा00वि0 थाना लंका कमि० वाराणसी। मुअस 0214/2022 धारा 3(1) 0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना मडुआडीह कमि०-वाराणसी। मुअस 0285/2024 धारा 420/467/468/471/406/506 भा०द०वि० थाना भेलूपुर कमि-वाराणसी। मु00सं0 0681/20 धारा 174ए थाना कैंट कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार थाना लंका, उनि शिवाकर मिश्रा, अमित शुक्ला, कृष्ण कान्त पाण्डेय, पवन यादव, सुरज सिंह, प्रशान्त तिवारी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4341


सबरंग