MENU

शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कज्जाकपुरा फ्लाईओवर का किया निरीक्षण



 09/Dec/25

वाराणसी। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के वर्तमान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कज्जाकपुरा फ्लाईओवर का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद सेतु निगम एवं पीडब्ल्यूडी के अभियंता को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि काशीवासियों के साथ ही अगल-बगल के जनपदों के लोगों के लिए भी यह फ्लाईओवर बहुप्रतीक्षित है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर इस कज्जाकपुरा फ्लाईओवर का नामकरण जनभावना के अनुरूप लाटभैरव पर किये जाने हेतु सुझाव दिए हैं। उन्होंने फ्लाईओवर के ऊपर प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटिंग आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने पर जोर देते हुए शेष कार्य को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र पूरा कराए जाने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान भरी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही अधिकारी एवं अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5390


सबरंग