MENU

बिहार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम



 20/Nov/25

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड बहुमत के साथ 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ने ली है। वहीं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाए गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने गमछा लहरा कर लोगों का अभिनंदन किया। एनडीए सरकार में सीएम नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बनाए गए। शपथ लेने वालों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमां खान, संजय सिंह टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सुमित निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रेयसी सिंह, लखेंद्र रोशन, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार को मंत्री मद की शपथ दिलाई।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं।

राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।  मंच पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। वह अपनी पार्टी से तीन मंत्री चाहते थे। लेकिन, आज उनकी पार्टी से एक मंत्री शपथ लेंगे। बाकी बाद में लेगें।

गांधी मैदान की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में है। पूरे गांधी मैदान में त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिला पुलिस बल भी गांधी मैदान के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में तैनात है।

बिहार सीएम शपथ ग्रहण समारोह पर बीजेपी नेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता को हार्दिक बधाई। 10वीं बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ लेंगे। बिहार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता विकास चाहती है। आज बिहार और उसके नागरिकों के लिए ऐतिहासिक दिन है और मैं इस समारोह का हिस्सा बनकर तथा इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। तेजस्वी यादव को भी यह समारोह अटेंड करना चाहिए अगर वह लोकतंत्र का सम्मान करते हैं। राजनीति में रहने वालों को जीत-हार से ऊपर उठकर जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने नई दिल्ली से बिहार की नई सरकार को बधाई देते हए कहा- "बिहार की जनता ने बिहार के विकास, नीतीश कुमार की सादगी-ईमानदारी से प्रभावित होकर फिर से उन्हें मौका दिया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बहुत काम किया, जिसके कारण सभी वर्गों ने वोट दिया। वोट चोरी का मुद्दा उठाकर जो लोग मतदाताओं के अधिकारों को छीनना चाहते थे, जनता उन्हें सत्ता से बाहर देखना चाहती थी और उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। नई सरकार को बधाई!"

पटना में शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकलने से पहले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि हम लोगों ने बिहार आकर देखा था कि नीतीश कुमार की जन-मानस में बहुत गजब की स्वीकार्यता है। नीतीश 10वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। यह ऐतिहासिक है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के मौके पर पटना पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस नई सरकार के साथ बिहार विकसित हो रहे भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा। उन्होंने एनडीए सरकार चुनने के लिए आम लोगों को बधाई दी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1679


सबरंग