MENU

नगर आयुक्त ने दशाश्वमेध जोन कार्यालय सहित कई स्थानों का किया निरीक्षण, दाखिल खारिज, जन्म मृत्यु समय से निस्तारित करने के दिये निर्देश



 15/Nov/25

वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के द्वारा आज जोनल कार्यालय दशाश्वमेध, शापिंग काम्प्लेक्स बेनियाबाग, मैदागिन शापिंग काम्प्लेक्स, मंदाकनी पार्क तथा बेनियाबाग आटो स्टैंड का निरीक्षण किया गया। जिसमें शापिंग काम्प्लेक्स बेनियाबाग का निरीक्षण करते समय नगर आयुक्त द्वारा पूरे काम्लेक्स का निरीक्षण किया गया तथा दुकानदारों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। नगर आयुक्त द्वारा सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि इस काम्प्लेक्स को और अच्छा डेवलप करने तथा सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के द्वारा दशाश्वमेध जोन कार्यालय में सभी पटलों पर जाकर कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया, जिसमें म्यूटेशन, टैक्स कलेक्शन सेन्टर, जन्म मृत्यु पंजीयन आदि कार्यो का पटल सहायकों से जानकारी प्राप्त की गयी। नगर आयुक्त द्वारा सम्पत्ति कर जमा करने आये भवन स्वामी से भी जानकारी प्राप्त की गयी। नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि दाखिल खारिज एवं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्य समय से पूर्ण कराया जाय, किसी भी प्रकार की इस सम्बन्ध में कोई शिकायत प्राप्त न होने पाये। नगर आयुक्त द्वारा दशाश्वमेध जोन कार्यालय परिसर का भी अवलोकन किया गया, निर्देशित किया गया कि जोन परिसर में स्थित जर्जर भवन क्षेत्र को हटाया जाय तथा वाराणसी वेस्ट सोल्यूशसन का गाड़ियों को एक तरफ खड़ा करने हेतु निर्देशित किया गया।

नगर आयुक्त द्वारा उसके बाद टाउनहाल शापिंग काम्प्लेक्स व पार्किंग का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में पाया गया कि स्मार्ट सिटी के द्वारा संचालित पार्किंग में आगे की तरफ दुकानों का आवंटन किया गया है, इस हेतु निर्देशित किया गया कि आगे की दुकानों को हटा कर पीछे करें।

नगर आयुक्त द्वारा मैदागिन स्थित मंदाकनी उद्यान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि इस उद्यान में भूमिगत पार्किंग की सम्भावनाओं पर विचार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

नगर आयुक्त द्वारा बेनियाबाग आटो स्टैंड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में निर्देशित किया गया कि आटो स्टैंड पर बोर्ड तथा रेट लिस्ट लगाया जाय।

निरीक्षण के समय सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, मुख्य अभियन्ता आरके सिंह, स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियन्ता अमरेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3857


सबरंग