MENU

नटराज संगीत अकादमी ने कथक के बेमिसाल 30 महोत्सव में किया पंडित बिरजू महाराज को नमन



 15/Nov/25

वाराणसी। नटराज संगीत अकादमी द्वारा सनबीम शिक्षण समूह के विशेष सहयोग से 30वें कथक महोत्सव का आयोजन सनबीम लहरतारा के प्रांगण में किया गया। पंडित बिरजू महाराज की वरिष्ठ शिष्या डॉ संगीता सिन्हा प्रतिवर्ष अपने गुरु को समर्पित कथक महोत्सव का आयोजन करवाती हैं जिसका इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक एवं श्रीमती भारती मधोक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र वाराणसी के निदेशक डॉ अभिजीत दीक्षित, उद्यमी किशन कुमार जालान, तबला वादक पंडित पूरन महाराज एवं कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती संगीता सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. इस वर्ष पंडित बिरजू महाराज की वरिष्ठ शिष्या एवं ख्यात कलाकार रानी खानम, नई दिल्ली की शुभी जौहरी एवं श्रीमती संगीता सिन्हा की शिष्या ऋचा जालान ने बतौर कलाकार शिरकत की।

सबसे पहले नटराज संगीत अकादेमी के शिष्यों ने प्रस्तुति दी। अकादेमी के स्टूडेंट्स द्वारा महाराज ही के रचना पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके बाद ऋचा जालान ने पंडित बिरजू महाराज जी द्वारा रचित रचनाओं पर पारम्परिक प्रस्तुति दी। इसके बाद नई दिल्ली से आयी शुभी जौहरी ने मंच पर लखनऊ घराने की पाराम्परिक प्रस्तुति दी।

अंत में कत्थक की वरिष्ठ कलाकार रानी खानम ने मंच पर अपने खूबसूरत अंदाज़ और विशुद्ध परंपरा को नृत्य में माध्यम से लोगों के बीच रखा। पंडित किशोर कुमार मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, सिद्धार्थ चक्रवर्ती, आनंद किशोर मिश्रा एवं नितेश मिश्रा ने बतौर सांगत कलाकार इस आयोजन में प्रतिभागिता की।

कलाकारों का स्वागत संयोजिका संगीता सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संपादन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य कलाकार एवं कलानुरागी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5749


सबरंग