MENU

नटराज संगीत अकादमी का तीसवां कत्थक महोत्सव 13 नवंबर को



 12/Nov/25

नटराज संगीत अकादमी वाराणसी द्वारा आयोजित सनबीम शिक्षण समूह के विशेष सहयोग से 30वें कत्थक महोत्सव (विरासत पंडित बिरजू महाराज परंपरा) का आयोजन 13 नवंबर 2025 गुरुवार को शाम 5:00 बजे सनबीम लहरतारा में आयोजित होगा।

इस संबंध में श्रीमती संगीता सिन्हा निदेशका नटराज संगीत अकादमी एवं पंo बिरजू महाराज की वाराणसी में एकमात्र वरिष्ठ शिष्या ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नटराज संगीत अकादमी द्वारा विगत 30 वर्षों से कथक महोत्सव का आयोजन होता आया है, जिसमें अकादमी की छात्राओं के अतरिक्त बाहर के उभरते एवं प्रतिष्ठित कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। यह आयोजन 22 वर्षों तक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद घाट पर मनाया गया, 2 वर्ष अस्सी घाट पर मनाया गया और 2017 में 25 वर्ष होने पर सिल्वर जुबली भी मनाया गया।

इसमें प्रत्येक वर्ष मेरे गुरु पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज जी उपस्थित रहते थे। यह अपने बनारस में अपना एक अकेला महोत्सव है। मैं अपने गुरु पं. बिरजू महाराज जी की कथक परंपरा को आगे ले जाने के लिए संकल्पित हूं। अभी तक देश के प्रतिष्ठित कलाकार इस महोत्सव में प्रदर्शन कर चुके हैं और हर बार एक कलाकार को बनारस के लोगों से परिचय करना उद्देश्य होता हैं।

इस कथक महोत्सव में अकादमी की छात्राएं सम्या गर्ग, अन्विता दीक्षित युगल कथक नृत्य, ऋचा जालान एकल कथक नृत्य एवं अन्नेश दत्ता एकल कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। दिल्ली से पहली बार बनारस आने वाले शुभी जौहरी का एकल कथक नृत्य प्रस्तुत होगा। प्रतिष्ठित कलाकार दिल्ली से रानी ख़ानम जी का एकल नृत्य प्रस्तुत होगा। संगत कलाकारों में तबले पर मोहित गंगानी (दिल्ली) पंडित किशोर कुमार मिश्र, श्रीकांत मिश्र, गायन व हारमोनियम पर आनंद किशोर मिश्र एवं सितार पर मितेश मिश्रा संगत करेंगे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7690


सबरंग