वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं। वर्तमान में परिसर में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु *दो फ्रेश वाटर ओवरहेड टैंक तथा एक ट्रीटेड वाटर ओवरहेड टैंकका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही एच.डी.पी.ई. पाइपलाइन के माध्यम से वॉटर लाइन, ओवरहेड टैंक, राइजिंग मेन एवं वॉटर सप्लाई लाइनका निर्माण कार्य भी निरंतर गतिमान है।
इसके अतिरिक्त योजना में पार्किंग एवं रिटेनिंग वाल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उक्त परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधुनिक नगरीय सुविधाओं का सृजन कर एक सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट हब का विकास करना है।
इसी क्रम में आई.आई.टी. (बी.एच.यू.) वाराणसी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एम.टेक एवं पी.एच.डी. छात्रों द्वारा परियोजना स्थल का शैक्षणिक भ्रमण (Field Visit) किया गया। भ्रमण का नेतृत्व प्रो० एस.के. मंडल (सिविल विभाग, आई.आई.टी. बी.एच.यू.) द्वारा किया गया। प्रो. मंडल ने छात्रों को परियोजना की डिज़ाइन से लेकर जमीनी क्रियान्वयन तक की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रदान किया।
छात्रों ने प्राधिकरण द्वारा संचालित इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को देखकर गहरी रुचि व्यक्त की तथा इंजीनियरिंग कार्यों की जमीनी समझ हासिल की। मौके पर प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अधीक्षण अभियंता अजय पंवार, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) लाला सतीश सुमन, तथा उप परियोजना प्रबंधक एल.बी. दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।