वाराणसी। आगामी गोवर्धन पूजा की तैयारीयों को लेकर आज गोवर्धन पूजा समिति द्वारा पत्रकार वार्ता की गई। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू ने कहा कि 22 अक्टूबर 2025 को हथुआ मार्केट चेतगंज से गोवर्धन पूजनोत्सव के क्रम में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ मां लकी यादव विधायक मल्हनी करेंगे। जिसमें आए हुए लोगों का समिति द्वारा केशरिया पगड़ी बांध कर स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में श्री कृष्ण से जुड़ी तमाम झाकियां रहेंगी, जिसमें 10 घोड़ों पर पांच पांडव के साथ बचउ बीर, लहुराबीर, बीर लोरीक, बीर आल्हा, बीर ऊदल की नई झाकियां रहेंगी। वही ट्रक टेलर पर छत्तीसगण की रासलीला, मथुरा को मयूर नृत्य, बनारस के विशालकाय हनुमान के साथ बीर अहीरों के रेजांगला युद्ध का दृश्य, गोवर्धन लीला, लोरीक पत्थर और बचउ बीर का शेर से युद्ध आकर्षण का केंद रहेगा, शोभायात्रा में पुरातन कला पटा-बनेठी का प्रदर्शन कलुआ पूरा एवं कबीर चौरा के यादव बंधु लाठियां भाजते हुए करेंगे।
शोभायात्रा के स्वागत में लहुराबीर पर बसन्त बहार की ओर से जलपान, पिपलानी कटरा पर जलपान एवं माल्यार्पण, कबीर चौरा पर खीर वितरण, लोहटिया पर जलपान, मैदागिन पर जलपान, विशेश्वरगंज पर स्वागत सम्मान, माछोदरी पर जलपान एवं स्वागत, मुकीमगंज पर जलपान एवं स्वागत किया जाएगा साथ ही रास्ते भर में तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा होती रहेगी। सायं 5 बजे गोवर्धन धाम नमो घाट पर पहुंच कर शोभायात्रा सभा में परिवर्तित हो जायेगी जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 10 विभूतियों को गोवर्धन श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव एवं मुख्य वक्ता गिरीश चंद्र यादव रहेंगे, एवं अतिथि राहुल झांसला उपाध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय होंगे।
आज की प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, संयोजक कैलाश यादव, सह संयोजक श्री प्रकाश यादव, महामंत्री जयप्रकाश यादव पप्पू, कोषाध्यक्ष सीताराम यादव, संपादक राजेश अहीर, उपाध्यक्षगण दिनेश यादव पप्पू, अजय यादव अज्जू, पारस यादव पप्पू, अशोक यादव, गोपाल यादव, विनय यादव, विनोद यादव, पूजा मंत्री भोला यादव उपस्थित रहे।