MENU

जायसवाल क्‍लब उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक अगले वर्ष होगी संपन्‍न : मनोज जायसवाल



 08/Oct/25

जायसवाल क्लब उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक प्रस्तावित हुई। बताते चलें कि दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को 12 जिलों की बैठक शिप्रा लाल उत्तर प्रदेश की सेकंड राजधानी वाली जनपद गोरखपुर में संपन्‍न हुआ। जायसवाल क्लब उत्तर प्रदेश कार्यकारी की बैठक का प्रस्ताव जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने सभी जनपद से आए हुए अध्यक्ष, महामंत्री तथा प्रदेश के पदाधिकारी के बीच में यह प्रस्ताव रखा की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पूर्वांचल की राजधानी गोरखपुर में प्रस्ताव दिया तथा सभी जनपद से आए हुए पदाधिकारी गणों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए बताया कि हम सब जायसवाल क्लब की बैठक का इंतजार करेंगे। तन मन धन देकर के इस कार्यकारी की बैठक को सफल बनाने की योजना हम लोग तैयार कर लिए हैं हम चाहते हैं कि जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल इसकी अनुमति तथा दिनांक को तय कर दें कि हम लोग प्रदेश का समिति की बैठक गोरखपुर की धरती में कर सकें।

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस पर कहा कि अब 2025 में संभव नहीं है इसको हम 2026 फरवरी या मार्च में करने की अनुमति प्रदान करूंगा। आप सभी लोग मिलकर तब इसकी तैयारी करियेगा और इसके प्रभारी जायसवाल क्लब में प्रदेश के जो पदाधिकारी पूर्वांचल में हैं उनको प्रभारी हम बनाएंगे। यह कार्यकारिणी की बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी उसे वक्त ग्राम पंचायत के चुनाव भी नजदीक रहेंगे उसको देखते हुए दिनांक की घोषणा किया जाएगा अंत में कार्यक्रम को विधिवत संबोधित करते हुए जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से जयप्रकाश जायसवाल गोरखपुर, विजय जायसवाल गोरखपुर, प्रमोद जायसवाल नौतनवा महाराजगंज, संतोष जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, तथा जायसवाल महिला क्लब की प्रदेश की महासचिव बीनू जायसवाल, जायसवाल महिला क्लब गोरखपुर की जिलाध्यक्ष ने उपस्थित होकर कार्यक्रम बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न कराया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7673


सबरंग