विकास खंड सभागार, सकलडीहा में जीएसटी पर हुआ संगोष्ठी
सकलडीहा। विकास खंड सभागार में आज भाजपा सकलडीहा विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वस्तु एवं सेवा कर (GST) में हाल ही में की गई दरों में कटौती एवं व्यापारियों के हित में सरकार के निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश विधान परिषद सदस्य (MLC) धर्मेन्द्र सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी जी उपस्थित रहे।सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में व्यापारी वर्ग के हित में लगातार ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। GST में की गई कटौतियों से छोटे व्यापारियों को राहत मिली है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा आई है।”उन्होंने बताया कि
वस्त्र, धागा, सूत एवं जूता उद्योग पर GST घटाकर व्यापार को बढ़ावा दिया गया है।खाद्य पदार्थ, पैक्ड दालें, रसोई गैस, कृषि यंत्रों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर में राहत दी गई है।
रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है।छोटे व्यापारियों के लिए कंपोजिशन स्कीम की सीमा बढ़ाकर उन्हें कर राहत दी गई है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य है – व्यापारी सशक्त, राष्ट्र सशक्त। व्यापारियों का हित सुरक्षित रहेगा तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भाजपा सरकार ने व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए जीएसटी में सुधार कर दिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि मोदी और योगी सरकार ने न केवल कर प्रणाली को सरल किया है, बल्कि भ्रष्टाचार एवं अनावश्यक निरीक्षणों पर भी अंकुश लगाया है।सभा में उपस्थित व्यापारियों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र पाण्डेय कवि द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने दिया।अंत में भारत माता की जय और जय भाजपा के नारों से सभागार गूंज उठा।
इस मौके पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, अरुण जायसवाल, रामसुन्दर चौहान, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, संजय पाण्डेय,अरुण मिश्रा, गोपाल राजभर,संकठा राजभर, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, दिवेश पाण्डेय, अमित रस्तोगी, शैलेन्द्र पाण्डेय कवि, अमित सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहें।