वाराणसी 25 सितम्बर 2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ.वेद प्रकाश मिश्रा के द्वारा पूर्व में सील किए गए अवैध निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अनेक स्थलों पर बिना मानचित्र स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य किया गया था, जिन पर समय-समय पर प्राधिकरण द्वारा नोटिस, सीलिंग एवं एफ.आई.आर. की कार्रवाई की जा चुकी है।
निरीक्षण के अंतर्गत निम्नलिखित प्रकरण सम्मिलित रहे
प्रकरण-1
निर्माणकर्ता : आशीष जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल व अन्य
स्थान: भवन सं. B-12/112-J-4-5, गौरीगंज, होटल डायमंड के पास, वार्ड-भेलूपुर
विवरण: लगभग 199.37 वर्गमीटर पर रोड वाइडनिंग व सेटबैक कवर कर (B+G+3) तल का निर्माण।
कार्रवाई: 19.12.2024 को नोटिस, सुनवाई तिथियों पर अनुपस्थित। 14.07.2025 को थाना भेलूपुर को पत्र, 15.09.2025 को सील।
विशेष: बिल्डर मो० रिजवान द्वारा सील तोड़कर पुनः निर्माण करने पर FIR सं. 0363 दिनांक 20.09.2025 दर्ज। 22.09.2025 को पुनः सील।
प्रकरण-2
निर्माणकर्ता: अब्दुल रब व अन्य
स्थान: भवन सं. B-19/17-3, देवरिया वीर, अंसार नगर, वार्ड-भेलूपुर
विवरण: लगभग 1500 वर्गफीट क्षेत्र पर बेसमेंट की ढलाई पूर्ण कर भूतल पर शटरिंग।
कार्रवाई: 19.05.2025 को नोटिस, 24.07.2025 को थाना भेलूपुर को पत्र, 19.09.2025 को सील।
विशेष: बिल्डर मो० रिजवान के विरुद्ध FIR सं. 0363 दिनांक 20.09.2025 दर्ज। 22.09.2025 को पुनः सील।
प्रकरण-3
निर्माणकर्ता: अनवर जमाल
स्थान: भवन सं. B-3/321, मोहल्ला शिवाला, वार्ड-भेलूपुर
विवरण: बिना मानचित्र स्वीकृति के बहुमंजिली इमारत।
कार्रवाई: 29.08.2024 को नोटिस, 21.09.2024 को सील। पुनः निर्माण पाए जाने पर 12.11.2024 को सील एवं FIR सं. 0507 दिनांक 21.11.2024 दर्ज।
विशेष: 19.04.2025 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित। 22.09.2025 को पुनः सील।
प्रकरण-4
निर्माणकर्ता: फरहान ताबाजूम व अन्य
स्थान: भवन सं. B-20/1B, मौजा भेलूपुर, वार्ड-भेलूपुर
विवरण: लगभग 900 वर्गफीट क्षेत्र में सेटबैक कवर कर (G+3) तल का निर्माण।
कार्रवाई: 23.01.2025 को सील, 22.09.2025 को पुनः सील।
प्रकरण-5
निर्माणकर्ता: सद्दाम हुसैन पुत्र स्व. अहमद हाजी
स्थान: भवन सं. N-13/35A-163B, आराजी सं. 306, बृज इनक्लेव कॉलोनी, सरायसुरजन, वार्ड-नगवॉ
विवरण: लगभग 579 वर्गमीटर में स्वीकृत मानचित्र सं. VDA/BP/22-23/1116 के विपरीत फ्रंट, साइड व रियर सेटबैक प्रभावित कर तृतीय तल पर शटरिंग।
कार्रवाई: 29.07.2024 को सील। निर्माणकर्ता द्वारा सील तोड़ने पर FIR सं. 0327 थाना भेलूपुर में दर्ज। 11.09.2025 को पुनः सील कर गेट में ताला डाला गया। 15.09.2025 को पुनः री-सील। सतत निगरानी हेतु पुलिस को पत्र प्रेषित।
VDA सचिव के द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सील तोड़कर पुनः निर्माण कार्य करने वालों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी l इसके अलावा अवैध निर्माण की सतत निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित थाना व क्षेत्रीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया।