MENU

'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025' के अंतर्गत बरेका महाप्रबंधक द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया अभियान का शुभारंभ



 17/Sep/25

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 , दिनांक 17/09/2025 से 02/10/2025 तक पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका), वाराणसी ने रेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया है।

इस अभियान के तहत आज दिनांक 17/09/2025 को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य संरक्षा अधिकारी रामजन्म चौबे के नेतृत्व में बरेका परिसर में स्वच्छोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बरेका परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों को सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ दिलाकर इस अभियान की शुरुआत की।

स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता पंफलेट्स का वितरण भी किया गया, जिसमें स्वच्छता के महत्व और इसके दैनिक जीवन में अपनाने के तरीकों की जानकारी दी गई थी।

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना था, बल्कि जनमानस में यह संदेश भी देना था कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान - 2025 अभियान के तहत आज दिनांक 17/09/2025 को उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (लोको) सागर के नेतृत्व में लोको डिवीजन में एक सार्वजनिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों और अन्य सार्वजनिक प्रतिभागियों के बीच "स्वच्छता ही सेवा अभियान- 2025" के उद्देश्यों और सामग्री पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।

बरेका का यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान न केवल परिसर को स्वच्छ रखने में योगदान देता है, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करता है।

बरेका के कार्यशाला परिसर के लोको टेस्ट शॉप में आयोजित "स्वच्छता ही सेवा अभियान- 2025" के स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, सुशील कुमार वास्तव,प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार, मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन), लालजी चौधरी, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, देवराज कुमार मौर्य ,मुख्य सतर्कता अधिकारी, अंकुर चंद्रा, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर(विद्युत), अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) , मनोज कुमार गुप्ता,मुख्य संरक्षा अधिकारी, राम जन्म चौबे, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर, भारद्वाज चौधरी, एवं उप महाप्रबंधक अनुज कटियार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण,संयुक्त सचिव,कर्मचारी परिषद, कांत यादव, अन्य सदस्य नवीन कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार, एवं मनीष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं उनके परिजन भी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8023


सबरंग