A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session4503b5f221a56fef42d07049b7381929ec6fca28): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

सनबीम शिक्षण समूह द्वारा आयोजित कैरियर मेला 'दिशा' में 2500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने पहचानी अपनी सही दिशा



 17/Sep/25

सनबीम स्कूल वरूणा प्रांगण में ‘दिशा’ कैरियर मेले का आयोजन हुआ। इस कैरियर मेले का उद्घाटन द्वीप प्रज्ज्वलित करके सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ० दीपक मधोक एवं सह-निदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता द्वारा किया गया। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी कैरियर सम्बन्धी सभी संभावनाओं से परिपूर्ण यह कैरियर मेला निश्चित रूप से सभी के लिए आकर्षण का विषय था। इसके अन्तर्गत इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, अमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा एवं लखनऊ, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी, एस.आर.एम. यूनिवर्सिटी, जी.डी. गोयनका स्कूल ऑफ हॉस्पिटलिटी, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, मनिपाल यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, एरा यूनिवर्सिटी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, चित्कारा यूनिवर्सिटी, सनबीम कॉलेज फार वीमेन भगवानपुर, सनबीम वीमेन्स कालेज वरूणा, पिल्लई यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग, मानव रचना यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, शिव नाडर यूनिवर्सिटी एवं दून बिजनेस स्कूल ग्रुप सहित देशभर से 85 से ज्यादा प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाये गये जिसके माध्यम से सम्बन्धित संस्थान तथा उससे जुड़ी हुई सभी सूचनाओं एवं जानकारियों को इच्छुक प्रतिभागियों तक पहुँचाया गया।

इस कार्यक्रम में सनबीम समूह के सभी विद्यालयों ने भाग लिया। सनबीम भगवानपुर, सनबीम लहरतारा, सनबीम सनसिटी, सनबीम वरूणा, सनबीम सारनाथ के साथ ही एसोसिएट सनबीम विद्यालयों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। खासतौर पर सनबीम वीमेन्स कॉलेज भगवानपुर और वरूणा की छात्राओं ने इस मेले का अवलोकन कर अपने लिए सम्भावित दिशाएं तलाशी।

सुबह 8:00 से शाम 4:30 बजे तक चलने वाले इस मेले में छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं अतिथियों ने भी भ्रमण किया गया और आने वाले समय में बच्चों के समक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित कैरियर विकल्पों के बारे में जाना एवं विमर्श किया।

इस आयोजन के बारे में अपने विचार रखते हुए सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ० दीपक मधोक ने कहा कि इस तरह के कैरियर विकल्पों की जानकारी से भरे कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को उनके सम्भावनापूर्ण भविष्य की ओर आकृष्ट करना और उनके लक्ष्य संधान में उनकी मदद करना ताकि सही कैरियर की तलाश में वह भटके नहीं।

इस अवसर पर सनबीम समूह की सह-निदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता एवं सनबीम स्कूल वरूणा की प्रधानाचार्या डॉ0 अनुपमा मिश्रा ने भी उपस्थित रहकर सभी विद्यार्थियों को उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु ढ़ेरों शुभकामनाऐं दी और साथ ही उनके अभिभावकों से सदैव उन्हें सकारात्मक रूप से प्रेरित करते रहने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अन्य विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2043


सबरंग