गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल गयासुद्दीन, कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल सवीन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
">पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत कैंट थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी वाराणसी के पाण्डेयपुर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र के पास गली से 4 सितम्बर को दोपहर 1:30 बजे की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ऋषभ पुत्र अमरेश्वरनाथ, निवासी टकटकपुर, थाना कैंट, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, और सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन में काम किया गया।