वाराणसी पं कमलापति त्रिपाठी की 120 जयन्ती पर पं. कमलापति त्रिपाठी फाउन्डेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला जयन्ती एवं पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार समारोह बुधवार, तीन सितंबर को सम्पन्न होगा। फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष प्रदान किया जाने वाला १ एक लाख धनराशि का कमलापति पत्रकारिता पुरस्कार इस बार राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध पत्रकार श्री अशोक वानखेड़े को प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा। वह पत्रकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर जाने माने राजनीतिक विश्लेषक और स्तंभकार माने जाते हैं।
आज एक पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुये पं. कमलापति त्रिपाठी फाउन्डेशन के अध्यक्ष श्री राजेशपति त्रिपाठी ने बताया कार्यक्रम पं. कमलापति त्रिपाठी की जयन्ती तीन सितम्बर को इस वर्ष अपराह्न दो बजे हीरावती लान, चांदमारी, रिंग रोड, वाराणसी में आयोजित है। समारोह के मुख्य अतिथि जहां सम्मान प्राप्तकर्ता श्री अशोक वानखेड़े करेंगे, वहीं अध्यक्षता करेंगे उत्तर प्रदेश सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल तथा चन्दौली के लोकसभा सांसद वीरेन्द्र सिंह भी भाग लेंगे। इनके अलावा परंपरानुसार
काशी के विशिष्ट नागरिक, बुद्धिजीवी और मिर्जापुर, चन्दौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों से स्व. त्रिपाठी जी के प्रशंसकों एवं अनुयाइयों की भागीदारी होगी।
समारोह के आयोजन की जानकारी देने के साथ पं. कमलापति त्रिपाठी फाउन्डेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व एम.एल.सी. पं. राजेशपति त्रिपाठी ने लोगों से समारोह में भाग लेकर उसे गरिमा प्रदान करने की अपील की है।