MENU

श्री रामतारक आंध्रा आश्रम में 39वां गणेश नवरात्र महोत्सव धूमधाम से प्रारंभ



 28/Aug/25

वाराणसी के मानसरोवर स्थित श्री रामतारक आंध्रा आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 39वां श्री गणेश नवरात्र महोत्सव भव्यता के साथ प्रारंभ हुआ। आश्रम परिसर में विशेष रूप से सुसज्जित पंडाल में आज प्रातः 9:00 बजे पंचधातु की भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की प्रतिष्ठा की गई।

महोत्सव की शुरुआत दक्षिण भारत से पधारे विद्वान पंडित श्याम राव शास्त्री एवं सम्राट बुद्ध शर्मा द्वारा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी सुंदर शास्त्री को यजमान बनाकर कंकण बांधने और दीक्षा देने से हुई। इसके पश्चात नवग्रह मंडप की पूजा कर भगवान श्री गणेश की पंचधातु प्रतिमा की विधिवत प्रतिष्ठा की गई। गणेश प्रतिमा को पंचामृत से रुद्राभिषेक किया गया तथा अष्टोत्तर नामावली, सहस्त्रनाम पूजा, मंत्र पुष्पांजलि तथा महाआरती संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में दक्षिण भारत से आए सैकड़ो भक्तों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने गहरी आस्था और श्रद्धा से पूजन में भाग लिया। संपूर्ण वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा तत्पश्चात ससभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया और अन्नदान कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

शाम 4 बजे उलिमिरी सोमायजुलु द्वारा "विनायक कथा समंतोपाख्यानम" का प्रवचन हुआ। इस कथा को इस पूजा में अत्यंत आवश्यक माना जाता है।

शाम 6:30 बजे पुनः विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन आश्रम के मैनेजर सीताराम द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती उमा, धरणिजा, अनुपम भट्टाचार्य, वी. वी. एस. पी. गणेश, पप्पू कृष्ण प्रसाद, पप्पू मूर्ति, आशीष टंडन, राजू यादव, संतोष कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3115


सबरंग