MENU

बड़ागाँव पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त छापेमारी में 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 3 गिरफ्तार



 21/Aug/25

वाराणसी। गोमती ज़ोन के बड़ागाँव थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अवैध शराब बनाने की करीब 50 भट्टियों को नष्ट किया गया और लगभग 2000 लीटर लहन को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई 19 अगस्त 2025 को करवल बस्ती के पानी टंकी के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए थाना बड़ागाँव पुलिस व आबकारी टीम क्षेत्र-2 वाराणसी ने संयुक्त रूप से दबिश दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में 60 वर्षीय सीताराम पुत्र श्याम लाल, निवासी ग्राम शाहपुर, 50 वर्षीय रामबली उर्फ डाक्टर पुत्र श्रीनाथ, निवासी विरधौलपुर, 26 वर्षीय विजय सोनकर पुत्र महाजन सोनकर, निवासी ग्राम सीतापुर शामिल रहें।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग:

मु0अ0सं0 0358/2025, धारा 60 आबकारी एक्ट – बनाम सीताराम व रामबली उर्फ डाक्टर                                                                                                        मु0अ0सं0 0359/2025, धारा 60 आबकारी एक्ट – बनाम विजय सोनकर

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे जीविकोपार्जन के लिए कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं। कार्रवाई के समय वे शराब बेचने की फिराक में थे।                            पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के अनुसार, अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2355


सबरंग