MENU

महानगर कांग्रेस कमेटी ने सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न स्व० .राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 100 वार्ड पदयात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ



 20/Aug/25

सद्भावना दिवस के साथ ही कांग्रेस ने जनता के हक की लड़ाई को मजबूत करने के लिए “कांग्रेस की 100 वार्ड पदयात्रा” की शुरुआत भी की। इस पदयात्रा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया। उन्होंने काल भैरव ब्लाक से निकली पदयात्रा में शामिल होकर जनता से संवाद भी किया।

13 दिन 13 ब्लाक 100 वार्ड पदयात्रा का हुआ आगाज

यह पदयात्रा अगले 13 दिनों तक चलेगी, जिसमें 13 ब्लाक और 100 वार्डों को शामिल किया जाएगा। पदयात्रा का उद्देश्य शहर की जनता से सीधे जुड़ना, उनकी समस्याओं को सुनना और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाना है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की आज का दिन भारतीय राजनीति और आधुनिक भारत के इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। भारत रत्न राजीव गांधी जी ने जिस दूरदृष्टि और संकल्प के साथ देश को नई दिशा दी, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा है। उन्होंने देश को 21वीं सदी में प्रवेश कराने की नींव रखी। कंप्यूटर और सूचना क्रांति, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को राजनीति में हिस्सेदारी दिलाना, यह सब उनके ऐतिहासिक योगदान हैं। आज हम सब राजीव गांधी जी की जयंती के पुण्य स्मृति में यहां हर वर्ष की भांति एकत्र हुए हैं। वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने संचार क्रांति की नींव रखी, पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाया, युवाओं को राजनीति और विकास की धारा में जोड़ा। वे देश की एकता, अखंडता और सद्भावना के प्रतीक थे। आज जब लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, संस्थाओं को पंगु बनाया जा रहा है और जनता के वोट की चोरी हो रही है, तब हमें राजीव गांधी जी की सोच और विरासत से प्रेरणा लेकर संघर्ष करना होगा। यह 100 वार्ड पदयात्रा जनता के हक़ की लड़ाई है। यह पदयात्रा जनता की आवाज़ बनेगी और बतायेगी कि काशी की गली-गली में अन्याय और तानाशाही ,भ्रष्टाचार,मूलभूत जनसमस्याओं के खिलाफ कांग्रेसजन डटे हुए हैं। आज से निकली पदयात्रा कांग्रेस के उस संकल्प की गवाही है जिसमें हम जनता की हर समस्या चाहे वह बेरोज़गारी हो, मंहगाई हो या भ्रष्टाचार, सबके खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे। हम कांग्रेसजन स्व० राजीव गांधी जी के जयंती पर शत शत नमन करते हुए उनके द्वारा बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लेते है और साथ ही काशी की पवित्र धरती से हम यह संकल्प लेते हैं कि अन्याय, बेईमानी और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेसजन हर कीमत पर संघर्ष करेंगे। राजीव गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था, उस सपनों के भारत को बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा की भारत रत्न स्व० राजीव गांधी जी दूरदृष्टा थे, उन्होंने पंचायतों और नगर निकायों को अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। आज जो महिलाएं और वंचित वर्ग राजनीति में भागीदारी कर रहे हैं, वह राजीव जी के कारण ही संभव हुआ। सद्भावना दिवस हमें याद दिलाता है कि राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना है, बांटना नहीं। राजीव गांधी जी भारतीय राजनीति के सबसे दूरदर्शी नेताओं में से एक थे। उन्होंने यह समझा कि जब तक गांव और नगर के स्तर पर लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, तब तक आम जनता तक विकास की रोशनी नहीं पहुंचेगी। इसी सोच के तहत उन्होंने पंचायतों और नगर निकायों को संवैधानिक अधिकार दिलाया। आज लाखों महिलाएं, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग राजनीति में हिस्सेदारी कर पा रहे हैं, वह उन्हीं के कारण संभव हुआ।राजीव जी के जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता,स्व. राजीव गांधी जी का सपना था एक ऐसा भारत, जहां तकनीक और विज्ञान के साथ-साथ भाईचारा और सद्भाव भी हो। उन्होंने युवाओं को राजनीति और विकास की धारा में जोड़ा, कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार क्रांति की नींव रखी। आज जब हम प्रत्येक वर्ष की भांति सद्भावना दिवस मना रहे हैं। महानगर कांग्रेस की 100 वार्ड पदयात्रा उसी दिशा में एक सार्थक कदम है। हम प्रत्येक वार्ड में जाएंगे, जनता से मिलेंगे, उनकी परेशानियां सुनेंगे और उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। यह यात्रा भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी चाहे वह महंगाई हो, बेरोज़गारी हो, भ्रष्टाचार हो या शहर की बुनियादी समस्याएं। हमारा लक्ष्य है जनता से सीधा संवाद करना और यह संदेश देना कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथ में है। आज काशी की धरती से हम यह संकल्प लेते हैं कि अन्याय और तानाशाही के खिलाफ कांग्रेसजन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाएंगे। जनता के बीच जाकर उनकी पीड़ा सुनी जाएगी और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। राजीव गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था, उस सपने को पूरा करने के लिए कांग्रेसजन संघर्ष कर रहे हैं।यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने और जनता का विश्वास जीतने का आंदोलन है। हम हर गली, हर मोहल्ले में यह संदेश देंगे कि जनता की ताकत सबसे बड़ी है और कांग्रेस हमेशा उसके साथ खड़ी है।राजीव जी को शत शत नमन।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा,फसाहत हुसैन बाबू, दुर्गाप्रसाद गुप्ता,सजीव सिंह,गुलशन अली, डॉ० राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, विनोद सिंह कल्लू, राजू राम ,अशोक सिंह, असलम खान, नरसिंह वर्मा, हसन मेहदी कब्बन, वीरेन्द्र कपूर, हाजी इस्लाम, प्रमोद वर्मा, अब्दुल हमीद, अरविंद कुमार, रौशन श्रीवास्तव, विपीन सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, मनु वर्मा, सदानन्द तिवारी, बाह्मदत्त त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, आकाश त्रिपाठी, कीर्ति पाण्डेय, देवेन्द्र सिंहसमेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7089


सबरंग