देश के स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का जज्बा क्या होता है इसका हर्ष और उल्लास बी.एन.एस. इग्लिश स्कूल, नरिया, वी.एच.यू. वाराणसी में देखने को मिला, जिसमे सभी बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराया और सास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। विद्यालय के निदेशक संदीप सिंह द्वारा ध्वजारोहण का कार्य सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यायल प्रवक्ता डॉ० रमानन्द राय एवं विद्यालय की पूर्व अध्यापिका श्रीमती शोभा उपाध्याय उपस्थित रही जिनके आगमन पर विद्यायल के प्रधानाचार्य बलवन्त सिंह ने उनका स्वगत किया। जिसमें मुख्य अतिथियों ने बच्चों को देश की आजादी के विषय में बताया तथा स्वतन्त्रता कैसे मिली और स्वतन्त्रता के लिए हमारे देश के वीरों ने जो बलिदान दिया उसके विषय में बताया। विद्यालय के निर्देशक सदीप सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को अपनी तरफ से साधुवाद दिया।