11 अगस्त की शाम करीब 6 बजे बालक घर से खेलने निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अगली सुबह रामनगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोलाघाट इलाके से फैजान को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी और साथी राशिद की संलिप्तता कबूल की।
जब पुलिस शव की बरामदगी के लिए 52 बीघा मैदान पहुंची, तो फैजान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में फैजान के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 13 अगस्त की सुबह 10:40 बजे राशिद को भी बंधा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने हत्या की पूरी योजना स्वीकार की।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. फैजान (25 वर्ष), गोलाघाट, रामनगर — मुठभेड़ में घायल
2. राशिद (26 वर्ष), गोलाघाट, रामनगर — पुलिस हिरासत में
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में आदित्य कुमार राय, जय प्रकाश सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, अमित शर्मा, सद्दाम हुसैन, महेन्द्र पाल और प्रभाकर राव शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए LBS मर्चरी हाउस भेजा गया है।
यह घटना यह दिखाती है कि सामाजिक बदनामी के डर से इंसान कितनी बेरहमी से हदें पार कर सकता है। रामनगर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।
">रामनगर थाना क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। बच्चे ने पड़ोसी युवक फैजान और उसकी मां के बीच चल रहे अवैध संबंध का राज़ देख लिया था। बदनामी के डर से फैजान और उसके साथी राशिद ने मिलकर बालक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बावन बीघा मैदान की झाड़ियों में छिपा दिया।