Whatsapp
Facebook
Google
Linkedin
Twitter
">
Email
-->
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर आज नगर निगम के सभागार में तालाबों का आवंटन किया गया, जिसमें 19 लोगों को नगर निगम सीमान्तर्गत नगर निगम के तालाबों का आवंटन किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा मत्स्य समाज के लोगों को तालाबों के आवंटन हेतु पूर्व में कार्यकारिणी एवं सदन से प्रस्ताव पारित गया था, उक्त आदेश के क्रम में आज कुल 46 तालाबों का आवंटन किया जाना था, जिसमें 19 लोगों के द्वारा आवंटन प्रक्रिया में भाग लिया गया, इन सभी तालाबों की बोली लगायी गयी, अधिक बोली लगाने वाले व्यक्तियों को तालाब आवंटित किया गया। आवंटित 19 व्यक्तियों के द्वारा प्रथम चरण में 25 प्रतिशत धनराशि रु0 3.23 लाख जमा की गयी। शेष 27 तालाबों की आवंटन प्रक्रिया पुनः शीघ्र की जायेगी।