वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जानने के लिए कई राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने राम जानकी मन्दिर ढेलवरिया, सावित्री लान सरैया, शैलपुत्री मंदिर व मौजा हाल चित्रकूट स्कूल में रह रहे बाढ़ पीड़ितो से उनका हाल जानते हुए, उन्हें आपदा की इस घड़ी में सरकार तथा अपने स्वयं उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने हजारों लोगों को राहत सामग्री के कीट उपलब्ध कराये। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फिलहाल बाढ़ का पानी अब उतरने लगा है, लेकिन जब तक राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद हैं उन्हें किसी भी तरह बुनियादी सुविधाओ की कमी न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों के चिकित्सा व्यवस्था की भी उनकी आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी रह रहे लोगों के भी चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसे प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराई जाए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, दिलीप चौहान, मनोज सोनकर, पार्षद रिंकू कुमार मौर्य, विशाल गांधी, मुकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
">राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह बुनियादी सुविधाओं की कमी न होने पाए : रविन्द्र जायसवाल