प्रधानमंत्री के ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के आह्वान पर महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा आज ऋषि माण्डवी जोन में दो स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। महापौर के द्वारा ओम नगर कालोनी में 50 वृक्ष तथा अशोक पुरम् कालोनी में 250 वृक्ष लगाये गये। मा0 महापौर के द्वारा पीपल, पाकड़ नीम, मोलश्री तथा गोल्ड मोहर के पेड़ लगाये गये। लगाये गये सभी पेड़ों की सुरक्षा हेतु ट्रीगार्ड भी लगाये गये हैं। महापौर के द्वारा इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की गयी कि इन पेड़ों की सुरक्षा एवं देख-रेख उनके द्वारा स्वंय करें, जिससे आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण वातावरण मिले। मा0 महापौर के नेतृत्व में दो दिनों में 800 पेड़ों को विभिन्न क्षेत्रों में लगाया गया। इस वर्ष कुल 20 हजार पेड़ ट्रीगार्ड के साथ लगाये जाने है। मा0 महापौर के द्वारा कहा गया कि नगर निगम का यह अभियान निरन्तर चलता रहेगा, उन्होने सभी नगर वासियों से अपील की है कि वे एक पेड़ अवश्यक लगायें। वृक्षारोपण के इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, उद्यान अधीक्षक डॉ. वी.के. सिंह, पार्षद सुरेश सिंह पटेल, पार्षद श्याम भूषण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।