MENU

प्रो. एस.एम. सिंह विद्यार्थी शिकायत निवारण हेतु लोकपाल नियुक्त



 24/Jul/25

कुलपति ने प्रो.एस.एम. सिंह, पूर्व प्रमुख, विज्ञान संकाय, को विश्वविद्यालय तथा उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों के विद्यार्थियों की शिकायतों के निवारण हेतु लोकपाल नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए की गयी है। बतौर लोकपाल वे उन शिकायतकर्ता विद्यार्थियों की अपील को सुनेंगे जो अपनी शिकायत के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय में उपलब्ध अन्य सभी विकल्पों/माध्यमों का उपयोग कर चुके होंगे। शिकायत प्राप्त होने के 30 दिन के भीतर लोकपाल द्वारा निवारण हेतु सभी प्रयास किये जाएंगे। लोकपाल की अनुशंसाओं को मंजूरी के लिए कुलपति जी के समक्ष रखा जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना की प्रति संलग्न की जा रही है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6154


सबरंग