भौमिक लखन हेड ब्वॉय व राशि सिंह बनी हेड गर्ल
युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना एक बड़ी
सामाजिक जिम्मेदारी
सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में वर्तमान सत्र हेतु छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया और विभिन्न पदों पर चुने गये छात्र – छात्राओं को शपथ दिलायी गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जैपुरिया समूह के निदेशक कनक गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
हेड ब्वाय व हेड गर्ल
कार्यक्रम में स्कूल हेडब्वॉय भौमिक लखन, हेडगर्ल राशि सिंह, सहायक हेड ब्वाय अर्थव पाठक व सहायक हेड गर्ल गौरी सिंह, मिडिल स्कूल हेडब्वॉय विभोर सिंह व हेडगर्ल दिव्यांजली कुमारी, जूनियर हेडब्वॉय मानस केशरी, जूनियर हेडगर्ल आराध्या सिंह रहे।
हॉस्टल हेड व हॉस्टल उप हेड
हॉस्टल हेड निकुंज तोडी, हॉस्टल वाइस हेड शिवम प्रकाश मौर्या रहे।
सांस्कृतिक हेड
सांस्कृतिक हेड अगम्या सिंह, रिद्धिमा सिंह, अमृत सिंह, जीवा चतुर्वेदी रहे।
अनुशासन हेड
अनुशासन हेड देव शुक्ला, मौसम वेद, प्रज्जवल सिंह, अरिका त्रिपाठी रहे।
शैक्षणिक हेड
शैक्षणिक हेड धैर्य अग्रवाल, अनुष्का सौम्या, वरुण दिव्य मिश्रा, क्षितिज दुबे रहे। विभिन्न हॉउस के कप्तान व उपकप्तान के रुप में शुभम दुबे, अनुष्का तिवारी, आरुष प्रताप सिंह, आयुष ठाकुर, शुभ्रा त्रिपाठी, रिद्धिमा जाजू, काव्या सिंह, मान्या छपारिया व अन्य को बैज, शैशे व फ्लैग प्रदान किया गया।
सभी पदों के चयनित छात्र– छात्राओं को पदानुसार उनके कर्तव्यों के लिए प्रधानाचार्या सुधा सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई।
जैपुरिया समुह के निदेशक कनक गुप्ता दिल्ली ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेतृत्व व समूह में कार्य करने की कला जिंदगी में सबसे अधिक उपयोगी होती है। हमारे आगे बढ़ने में शिक्षा के साथ – साथ इन कौशल का बड़ा महत्व है. बदलते दौर में समाज को भी इस बदलाव के लिए तैयार रहना होगा।
दीपक बजाज ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं पर भविष्य में समाज का नेतृत्व करने की बड़ी जिम्मेदारी है। स्कूली शिक्षा के साथ – साथ नेतृत्व गुणों को सीखाना और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है।
अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास,संकल्प, प्रयास, अभ्यास, और सामंजस्य सफलता की महत्वपूर्ण कड़िया है। छात्र परिषद के पदाधिकारियों को अपने कार्यकाल में इन गुणों को निखारने का अनूठा अवसर मिलता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. जाजोदिया, जैपुरिया समूह के उपाध्यक्ष शिव पाण्डेय,शैक्षणिक उपमहाप्रबंधक ज्योति मेंहदीरत्ता व शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय व अन्य उपस्थित रहे।