A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session8ca7fe5a9eb603a8dba2bf964eae1b13c39a0c52): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2025" के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में टूरिज्म जागरूकता हेतु किया गया आयोजन



 14/Jul/25

वाराणसी। संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल के संस्कार मंडप में रविवार को "काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2025" के अंतर्गत डिक्लेमेशन/प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन तथा इंस्टाग्राम रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का भव्य जनपद स्तरीय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य एवं एमएलसी/जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं महापौर डॉ अशोक तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कमिश्नर एस. राजलिंगम ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने प्रतियोगिता की अवधारणा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा युवाओं में टूरिस्ट गाइड के रूप में करियर विकल्प के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, महापौर डा. अशोक कुमार तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, शहर उत्तरी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल समन्वय पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

वाराणसी संसदीय क्षेत्र के आराजी लाइन, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ विकास खंडों एवं नगर निगम के पांचों जोनों से आए प्रतिभागियों ने पूर्व निर्धारित थीम पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का विश्लेषण डॉ सुधा, मनीषा प्रसाद, मृदुला जायसवाल एवं मधु सिंह ने किया।

18 वर्ष से कम आयु वर्ग के डिक्लेमेशन/प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में मानव दुबे सेवापुरी ने प्रथम; आंचल विश्वकर्मा काशी विद्यापीठ ने द्वितीय तथा अनुष्का अग्रवाल कोतवाली जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में नैंसी सिंह पटेल सेवापुरी ने प्रथम; कौस्तुभ दीक्षित कोतवाली जोन ने द्वितीय तथा आयुषी पटेल आराजीलाइन्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मेयर डॉ अशोक कुमार तिवारी एवं विधान परिषद सदस्य श्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा विजेता मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समस्त प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में डॉ शशिकांत यादव, डाॅ दिनेश तिवारी एवं डॉ ज्योतिमा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय प्रकाश यादव, स्कन्द गुप्त, अखिलेश यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, संजय यादव, विनोद मिश्र, राम पूजन पटेल सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल के सह-निदेशक आयुष्मान सिंह, प्रधानाचार्य नीलिमा सिंह, राजन सिंह, रणंजय सिंह, मनोज यादव एवं गोपेश यादव का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों को अपार उत्साह प्रदान किया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1729


सबरंग