MENU

वीडिए ने रविदास घाट पर दिव्यांगजन हेतु रैम्प निर्माण का कार्य प्रस्तावित – अनुमानित लागत 50 लाख स्वीकृति



 10/Jul/25

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा रविदास घाट पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैम्प निर्माण का कार्य प्रस्तावित किया गया है।
इस कार्य के लिए अवस्थापना निधि से स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। लगभग ₹50 लाख की अनुमानित लागत से यह निर्माण किया जाएगा। कार्य को नियमानुसार ई-निविदा आमंत्रित कर संपादित कराया जाएगा।

यह रैम्प सीधे घाट से नौकाओं तक पहुँच सुनिश्चित करेगा, जिससे दिव्यांग व्यक्तियों को गंगा दर्शन, क्रूज़ सेवाओं और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने में सुविधा होगी।

वर्तमान में रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट के लिए क्रूज़ सेवाएं संचालित होती हैं और यहां नावों से संबंधित गतिविधियों के चलते रोज़ाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। लेकिन मौजूदा ढांचा दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त नहीं है और उन्हें घाट से नदी तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है।

प्रस्तावित रैम्प दिव्यांगजन सुलभता मानकों (1:12 के ढलान अनुपात) के अनुसार डिजाइन किया जाएगा:

घाट से नदी के निम्नतम स्तर तक लगभग 10 मीटर ऊँचाई का अंतर है।,इस हेतु लगभग 150 मीटर लम्बे रैम्प का निर्माण प्रस्तावित है, ताकि ढलान सहज, सुरक्षित और टिकाऊ हो।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2969


सबरंग