A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session69d757e9cbf4e9ee07f999a2c06e56b7150d054f): Failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 177

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 137

Backtrace:

File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once

CLOWN TIMES
MENU

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काशी क्षेत्र के 337 मण्डलों में  आयोजित हुए योग शिविर*



 21/Jun/25

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से किया योगाभ्यास*

*दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में दिलीप पटेल ने अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं संग किया योग*

वाराणसी जिला, महानगर सहित काशी क्षेत्र के 16 जिलों में मंडल स्तर पर हुआ योगाभ्यास* 

वाराणसी 21 जून:- 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को काशी क्षेत्र के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। वाराणसी जिला और महानगर सहित पूरे काशी क्षेत्र में 337 मण्डलो में आयोजित हुए योग शिविर में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगगुरुओं के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कर "करो योग, रहो निरोग" का संदेश दिया।

इस क्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चे द्वारा दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में प्रातः 6.30 बजे से आयोजित योग शिविर में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। योग के विविध आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करते हुए सभी ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

योगाभ्यास के पश्चात क्षेत्र अध्यक्ष  दिलीप पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रातः भ्रमण को आए नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, “योग भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे विश्व ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकार किया है। यह केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का माध्यम है।"

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जीवन दर्शन के 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया' की भावना को पूरे विश्व तक पहुंचाया है। आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, यह वैश्विक जीवनशैली बन चुका है।"

 पटेल ने यह भी कहा कि योग, भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्राचीन ज्ञान का ऐसा अमूल्य उपहार है जिसे अब पूरी दुनिया अंगीकार कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलवाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक पुनर्प्रतिष्ठा का युग प्रारंभ हुआ है।

इस अवसर पर योगगुरुओं ने विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग को अपनाने की प्रेरणा दी। 

योग शिविर में भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत रावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कन्नौजिया, अनिल सागर, महानगर संयोजक अनिरुद्ध कुमार कनौजिया, जय धारिया,  राजीव, मुरारी, सुनील कुमार सोनकर सहित सैकड़ों की संख्या  में लोगों ने भाग लिया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7299


सबरंग