MENU

120 करोड़ की तीस बीघा भूमि नगर निगम के लैंड बैंक में हुआ शामिल



 18/Jun/25

नगर निगम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये तीस बीघा अतिक्रमित भूमि को खाली कराकर नगर निगम के लैंड बैंक में शामिल किया गया। बाजार दर के अनुसार इसकी कीमत एक सौ बीय करोड़ बतायी जा रही है। नगर निगम सीमा के नव विस्तारित क्षेत्र में ग्राम फरीदपुर में आराजी नम्बर 10 पर स्थित तीस बीघा सरकारी भूमि पर लोगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा था। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल उक्त भूमि का चिन्हांकन कर बैरेकेटिंग कराये जाने हेतु सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को निर्देशित किया गया। अनिल यादव के द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पाया कि उक्त बड़ी भूमि पर लोगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा पिछले चार दिनों से इस भूमि पर से अतिक्रमण हटाते हुये बैरेकेटिंग का कार्य कराकर कब्जे में लिया गया।
 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5291


सबरंग