MENU

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में उड़ान भरते मात्र 50 सेकेंड सबकुछ हुआ खत्म



 13/Jun/25

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश से चंद मिनटों में ही सब कुछ जलकर खाक हो गया।
बता दें कि टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन) अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। गुरुवार 12 जून दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सहित कुल 230 यात्री सवार थे। विमान में 12 क्रू मेंबर्स भी थे। इस हादसे में एक यात्री जिंदा बचा है। 240 लोगों की मौत हुई है।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां बीजे मेडिकल कॉलेज एंड सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय इमारत में लगभग 50 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा डॉक्टरों के घायल होनें की सूचना है। हादसे में ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए थे।

अहमदाबाद प्लेन हादसे में यात्री रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचना चमत्कार से कम नहीं

अहमदाबाद प्लेन हादसे में सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। रमेश प्लेन की 11A पर बैठे थे। रमेश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे जख्म हैं, वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।
गंभीर रूप से घायल रमेश ने बताया कि टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।

दूसरी ओर एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया गया हैI टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4761


सबरंग