MENU

थाना लंका पुलिस ने वाहन चोरी व नकबजनी के विभिन्न अभियोगों में सम्मिलित अन्तर्जनपदीय 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार



 07/Jun/25

 कमिश्नरेट वाराणसी व लंका थाना प्रभारी शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 06.06.2025 को लोटूवीर अण्डर पास से बिहार की तरफ जाने वाले सटे सर्विस लेन से 2 शातिर चोर, 20 वर्षीय रवि यादव व 22 वर्षीय राहुल यादव को सीरगोवर्धनपुर रविदास मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 2 मोटरसाइकिल, जिसमे से एक टीवीएस एपाचे,नीला रंग,वाहन सं0-UP67AB5841 व दूसरा पल्सर, लाल रंग, वाहन संख्या-UP65AV6918,1 गैस सिलेण्डर, 1 इन्वर्टर, 1 बैटरी, 1 ड्रिल मशीन व 2 कटर मशीन बरामद किया गया ।

दिनाक 06.06.2025  को थाना लंका पर पूर्व में पंजीकृत विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की तलाश के क्रम में थाना लंका पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों चोरों रवि यादव पुत्र धनराज यादव निवासी सीरगोवर्धनपुर, थाना लंका वाराणसी व राहुल यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव निवासी मुराडिह, शूलटंकेश्वर मंदिर थाना रोहनिया वाराणसी के रूप में हुई I अभियुक्तगण द्वारा अपने साथियों के सहयोग से गृह भेदन कर वाहन चोरी व अऩ्य सामानों की चोरी की गई थी।  

 राहुल यादव का आपराधिक इतिहास 
1.  मु०अ०सं०  0286/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना अलीनगर, चन्दौली
2.  मु०अ०सं०  0107/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगैस्टर एक्ट, थाना अलीनगर, चन्दौली
3.  मु०अ०सं०  0209/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना लोहता,-वाराणसी
4.  मु०अ०सं०  0355/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली चुनार, मिर्जापुर
5.  मु०अ०सं०  0291/2023 धारा 411/413/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अलीनगर, चन्दौली
6.  मु०अ०सं०  0201/2025 धारा  303(2) बी0एन0एस0 व बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना लंका,  वाराणसी 
7.  मु०अ०सं०  200/2025 धारा 305 (a)/331(4) बीएनएस थाना लंका,  वाराणसी 

रवि यादव का आपराधिक इतिहास 
1.  मु०अ०सं०  0425/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना लंका, -वाराणसी
2.  मु०अ०सं०  0201/2025 धारा  303(2) बी0एन0एस0 व बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना लंका,  वाराणसी 
3.  मु०अ०सं०  200/2025 धारा 305 (a)/331(4) बीएनएस थाना लंका,  वाराणसी 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना लंका के प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ०नि० मनोज कुमार राजपूत, राहुल जायसवाल व आलोक कुमार सिंह, आरक्षी सुरज सिंह, पवन यादव,अमित शुक्ला, कृष्णकांत पाण्डेय व रोशन कुमार शामिल रहें।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6383


सबरंग