MENU

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर व नगर आयुक्त ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ पर 101 वृक्ष का किया पौधरोपण



 05/Jun/25

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने करसड़ा स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट पर ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के तहत वृक्षारोपण किया गया। करसड़ा स्थित प्लांट पर पीपल, पाकड़, बरगद तथा नीम के कुल 101 वृक्ष लगाये गये। संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र के द्वारा पूर्व से ही करसड़ा प्लांट पर वृक्षारोपण की तैयारी की थी। आज सुबह महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने प्लांट पर पहुॅचकर वृक्षारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर मा0 महापौर ने संदेश दिया कि नगर निगम द्वारा इस वर्ष बीस हजार वृक्ष, ट्रीगार्ड के साथ लगाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होने सभी नगर वासियों से अपील की गयी है कि पर्यावरण को बचाने व संतुलन बनाये रखने के लिये सभी वृक्ष लगायें व उसकी देखभाल करें। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में महापौर के साथ नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह औढ़े, विधान परिषद सदस्य व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पार्षद सुरेश सिंह पटेल, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, उद्यान अधीक्षक डॉ. वी.के. सिंह, करसड़ा प्लांट के प्रबन्धक व क्षेत्रीय नागरिकों ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9339


सबरंग