MENU

विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प संस्था ने दिया हरित भविष्य "हरियाली ही जीवन है" का संदेश



 05/Jun/25

यदि धरती को बचाना है, तो पेड़ों को अपनाना है।” इसी भाव को साकार करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा पार्वतीपुरी उद्यान में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति को नमन करते हुए शुभ विचारों एवं पर्यावरण रक्षा की प्रतिज्ञा से हुई। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण के रक्षक नहीं, बल्कि जीवन के आधार हैं। यदि हम आज बीज बोएंगे, तो आने वाली पीढ़ियाँ छांव पाएंगी। पौधारोपण जितना आवश्यक है उससे कहीं ज्यादा यह आवश्यक है कि हम उसकी रक्षा करें, उसका पालन- पोषण करें ताकि वह प्रौढ़ होकर हमारी, व हमारे पर्यावरण की रक्षा कर सके।

इस अवसर पर संस्था की सक्रिय सदस्य गीता जैन, इशिता जैन,  संध्या जैन, डॉ. अंचल अग्रवाल, डॉ. हर्षित जैन, गीतिका जैन, राज कपूर एवं रेखा सहित संस्था के कई सदस्य ने विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5149


सबरंग