MENU

न्याय व जनकल्याण के प्रति समर्पित थीं अहिल्याबाई होल्कर, उनके स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित : अरुण पाठक



 19/May/25

कांग्रेस शासन काल में सनातन धर्म से लोगों को जोड़ने के लिए किए जा रहे महापुरुषों के प्रयासों को दबाने का कार्य किया गया : अरुण पाठक

वाराणसी 18 मई। महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर रविवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र व प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित अभियान की महानगर स्तरीय तैयारी पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के रूप में महानगर व जिला प्रभारी एमएलसी अरूण पाठक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन, सामाजिक कार्यों और भारतीय संस्कृति में योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उन सभी महापुरुषों के बातों को दबाने की कोशिश की जिन्होंने सनातन धर्म या हिंदू धर्म को जोड़ने का कार्य किया या ऐसे लोग जो लोग सनातन धर्म के हिसाब से राज्य चलाने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन काल के प्रमुख बिंदुओं को बताया कि वह न्याय की प्रतिमूर्ति थीं। उनके पुत्र माले राव के रथ से एक गाय का बछड़ा घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। लोगों से मिली जानकारी पर वह रथ पर बैठकर अपने बेटे को दंड देने के लिए स्वयं निकली, लेकिन पुत्र माले राव और रथ के बीच वही गाय आ गई जिस गाय के बछड़े को उनके पुत्र के रथ ने कुचला था। उसके द्वारा लोक कल्याण को लेकर कुएं - बावड़ी के साथ ही सड़कों व छाया के लिए वृहद रूप से वृक्षारोपण कार्य अनवरत किया जाता था। वहीं भूमि विवादों को समाप्त करने को लेकर खसरा व्यवस्था को चलाया गया। उनके द्वारा धर्म रक्षा को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ धाम, कालेश्वर महादेव मंदिर सहित देश भर में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया। लोकमाता द्वारा तत्कालीन सामाजिक कुरीतियों सती प्रथा का खुलकर विरोध किया गया। इन विचारों को आधार बनाकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार देश को आगे बढ़ाने को लेकर लोक कल्याण के कार्य किया जा रहे हैं।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने कहा कि देश में आज नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सहभागी बनाए जा रहा है हमें गर्व है कि आतंक को बढ़ाने वाले पड़ोस की देश पाकिस्तान को सबक सिखाने में मातृशक्ति सबसे आगे थीं। 

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक जगदीश त्रिपाठी को बनाया गया है। 19 व 20 मई को होने वाली महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ तथा भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध, रंगोली तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का संयोजक महिला मोर्चा महामंत्री प्रज्ञा पांडेय तथा उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर को बनाया गया है। 21 व 22 मई को होने वाले जिला संगोष्ठी के लिए महिला मोर्चा महामंत्री प्रज्ञा पांडेय, कार्यालय मंत्री नेहा कक्कड़ तथा भाजपा महामंत्री अशोक पटेल को संयोजक बनाया गया। 23 व 24 मई को घाट सज्जा एवं नदी आरती के लिए उपाध्यक्ष साधना वेदांती, डॉक्टर गीता शास्त्री, मंत्री दिलीप साहनी तथा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मंजू सिंह को दायित्व सौंपा गया। 24 में को आयोजित किए जाने वाले प्रदर्शनी के लिए महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम पटेल तथा महानगर उपाध्यक्ष अशोक जाटव को जिम्मेदारी दी गई। 25 व 26 मई को विधानसभा सम्मेलन हेतु कैंट में अभिषेक मिश्रा, दक्षिणी में आलोक श्रीवास्तव तथा उत्तरी में अरविंद सिंह व मधुकर चित्रांश को दायित्व सौंपा गया। 29 व 30 मई को नगर निगम स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन हेतु महापौर अशोक तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल तथा उपसभापति नगर निगम नरसिंह दास को दायित्व सौंपा गया। 31 मई को एनजीओ के माध्यम से पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी श्रद्धांजलि समारोह हेतु महानगर महामंत्री नवीन कपूर तथा उपाध्यक्ष डॉ गीता शास्त्री को दायित्व सौंपा गया।

कार्यशाला का संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा महामंत्री साधना पांडेय ने दिया। 

इस दौरान मुख्य रूप से जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, राहुल सिंह, अशोक पटेल, साधना सिंह, प्रज्ञा पांडेय, साधना वेदांती, डॉक्टर गीता शास्त्री, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अशोक पांडेय, नेहा कक्कड़, मंजू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत जायसवाल, मंडल अध्यक्षगण विवेक पांडेय, अतुल सिंह, दिलीप चौहान, मनोज सोनकर, बबलू सेठ, तारकेश्वर गुप्ता, राजीव सिंह, राजेश कुशवाहा, सोमनाथ, अनुराग शर्मा, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र पटेल, प्रीति सिंह सहित आत्मा विशेश्वर, इंजीनियर अशोक यादव, एडवोकेट अशोक जाटव, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, सतीश पांडेय, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, दिलीप साहनी, विवेक मौर्या, नीरज जायसवाल, मधुप सिंह, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋतिक मिश्रा, प्रमोद यादव मुन्ना, रवि राय, अमित सिंह सहित सभी मोचन एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1377


सबरंग