ऑपरेशन सिंदूर की प्रचण्ड सफलता एवं भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे शौर्य एवं पराक्रम के अभिनंदन के लिए काशी की अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा वाराणसी कैन्ट विधानसभा में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, सिंह द्वार, लंका से प्रारम्भ होकर अस्सी घाट तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्तों का हुजूम देखने को मिला। लोग देशभक्ति गीतों, ढ़ोल नगाड़े, डी जे पर नाचते गाते झूमते हुए चल रहे थे। सभी देशभक्तों के मन में अपने देश और अपनी सेना के प्रति स्वाभिमान था। सभी भारत माता की जय, वन्देमातरम, जय हिंद, जय हिंद की सेना, सेना ने ठाना है, आतंकवाद मिटाना है, धन्यवाद मोदी जी व अन्य नारे लगाते हुए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे थे।
यात्रा के संयोजक वाराणसी कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विद्यासागर राय, वीणा पाण्डेय, केदारनाथ सिंह, लालचन्द कुशवाहा, निर्मला सिंह पटेल, अशोक पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, अशोक पटेल, हरेन्द्र राय, अभिषेक मिश्रा, गीता शास्त्री, किशन कन्नौजिया, अमित राय, राहुल सिंह, मधुप सिंह, अनुपम गुप्ता, रामगोपाल वर्मा, सौरभ सिंह पटेल, रवि जायसवाल, नन्दजी पाण्डेय, अशोक जायसवाल, सृजन श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, मुकेश गुप्ता, जीतेन्द्र पटेल, प्रीति सिंह बघेल, सोमनाथ यादव, अनुराग शर्मा,आरती पाठक, कुशाग्र श्रीवास्तव, मुकुन्द जायसवाल, सुभाष सोनकर, उमाकांत उपाध्याय, सीता गुप्ता, आरती श्रीवास्तव, अनूप यादव, निशा श्रीवास्तव, वेद मिश्रा, राहुल जायसवाल, रितिक मिश्रा व अन्य उपस्थित थे।
विभिन्न संस्थाओ में पी ए सी के जवान, आर. बी मार्शल आर्ट अकेडमी, अनीता वैरियर्स, आरम्भ स्पोर्ट्स अकेडमी, आनंद क्रिकेट अकेडमी, भारतीय जन जागरण समिति, कई कालोनियों की समिति सहित सैकड़ों संस्थाओं के साथ पांच हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की।