प्रति वर्ष की भांति सनबीम शिक्षण समूह के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
सनबीम स्कूल लहरतारा की समृद्धि अग्रवाल (मानविकी वर्ग) ने 99.20% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान।
इस वर्ष सनबीम समूह के कुल 1205 छात्र-छात्राएं सी.बी.एस.ई. की 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
सनबीम भगवानपुर के सिम्मी अरोरा 98.6%, सनबीम सनसिटी की राधिका कनोडिआ 98.6% एवं सनबीम स्कूल वरुणा की साक्षी भारद्वाज 98.6% (सभी वाणिज्य वर्ग) में अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया ।
सनबीम भगवानपुर की आयुषी सिंह (जीव विज्ञान) 98.20% एवं सनबीम स्कूल लहरतारा के आशुतोष पांडेय (गणित) 97.20% में अंक प्राप्त कर अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्टता सिद्ध की।
सनबीम भगवानपुर, वरुणा, लहरतारा, सनसिटी एवं सारनाथ में मनाया गया उपलब्धि का जश्न। इस वर्ष विशेष रूप से सनबीम छात्रावासों के बच्चों ने कायम किये सफलता के नये रिकार्ड।
वाराणसी 13 मई । यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि इस वर्ष भी सनबीम शिक्षण समूह की सभी शाखाओं के मेधावी विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठता कायम रखते हुए उत्कृष्ट अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की । सनबीम विद्यालय भगवानपुर, लहरतारा, वरुणा एवं सनसिटी में सभी वर्गो और विषयों के छात्र-छात्राओं ने सर्वाेत्तम प्रदर्शन किया।
पाँचों शाखाओं में विद्यालयवार सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं
जिसमे सनबीम भगवानपुर में 421 बच्चों ने, सनबीम वरुणा में 304 बच्चों ने , सनबीम लहरतारा में 243 बच्चों ने , सनबीम सनसिटी में 224 बच्चों ने एवं सनबीम सारनाथ में कुल 13 बच्चों ने भाग लिया ।
सभी शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थीगण आत्मविश्वास से भरे हुए थे। सभी को बेहतरीन परिणामों की अपेक्षा थी। परिणामों की घोषणा के पश्चात अपेक्षानुसार प्रदर्शन की सूचना ने हर तरफ हर्ष की लहर दौड़ा दी।
चार प्रमुख वर्गों में विद्यालयवार टापर्स
सनबीम लहरतारा
मानविकी
समृद्धि अग्रवाल 99.2%
मान्या गुप्ता 98.4%
समृद्धि नाहर 96.8% गणित वर्ग
आशुतोष पांडेय 97.2%
देवांश गुप्ता 96.6%
अर्किता अग्रवाल 96.2%
वाणिज्य वर्ग
ऋत्विक जायसवाल 98%
साची अग्रवाल 97.2%
अनयिका मित्तल 96.4% जीव विज्ञान
ऐश्वर्या कुमार उपाध्याय 94.4%
सत्यम श्रीवास्तव 94%
ऐशल त्रिपाठी 93.8%
सनबीम भगवानपुर
वाणिज्य वर्ग
सिम्मी अरोरा 98.6%
वैष्णवी अग्रवाल 97.6%
पुष्पिता जैन 97.4% मानविकी
विश्रुति दुबे 98%
चेतना जायसवाल 97.2%
श्रेयांशी श्रीवास्तव 96.8%
गणित वर्ग
प्रणीत चंद्र सिंह 97%
गौरी सिंह 96.8%
सक्षम श्रीवास्तव 96.8% जीव विज्ञान
आयुषी सिंह 98.2%
बालेंदु भूषण 96.4%
शिवम् कुमार गुप्ता 96.2%
सनबीम सनसिटी
वाणिज्य वर्ग
राधिका कनोडिआ 98.6%
सारांश कुमार गुप्ता 97.6%
सक्षम गुप्ता 96.8% मानविकी
वर्तिका सिंह 96.2%
अभिषेक वर्मा 95%
श्रेया वर्मा 94.8%
जीव विज्ञान
दिव्यकांत पांडेय 97%
अनुश्री 94.6%
शाश्वत नारायण 93.8% गणित वर्ग
हर्ष कुमार वर्मा 96.4%
अलोक कुमार शुक्ला 95.6%
अन्या शुक्ला 94.2%
सनबीम वरूणा
मानविकी
अनन्या अग्रवाल 98.2%
पलक कुमार 97.2%
नव्या प्रकाश 96.6%
ज़ैनब अंसारी 96.6% गणित वर्ग
कृष्णा राव 97%
सात्विक बृजेश सिंह 97%
सिद्धार्थ संजय श्रीवास्तव 95.8%
दानिश फैज़ 95%
वाणिज्य वर्ग
साक्षी भारद्वाज 98.6%
केशव केजरीवाल 97.2%
सुदीक्षा बोहरा 96.4% जीव विज्ञान
ख़ुशी सिंह 96.4%
दिव्यांशी गिरी 96%
हर्षिता यादव 95%
सनबीम सारनाथ
गणित वर्ग
शाश्वत मिश्रा 89.4%
ऐ वि संस्कृति 83%
आर्या मिश्रा 81.4% जीव विज्ञान
प्रगति सिंह 86%
अनन्या राय 85%
यश राज सिंह 84%
सनबीम शिक्षण समूह का औसत इस प्रकार रहा
• सनबीम भगवानपुर का औसत 83.2%
• सनबीम लहरतारा का औसत 81.7%
• सनबीम वरुणा का औसत 80.20%
• सनबीम सारनाथ का औसत 79.57%
• सनबीम सनसिटी का औसत 78.5%
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रेस वार्ता में सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक, निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, सहनिदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता और मानद निदेशक हर्ष मधोक ने परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी सनबीम समूह के विद्यार्थियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के प्रति पूर्णतया आश्वस्त थे। उन्होंने आशा जतायी की आने वाले समय में सनबीम के विद्यार्थी निरन्तर अपने शैक्षणिक प्रदर्शन को उत्कृष्ट करते जायेंगे। सनबीम शिक्षण समूह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अपने सभी मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबन्धन की ओर से सम्मानित किया।
सी0बी0एस0ई0 परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके विद्यालय का कीर्तिमान बनाये रखने के लिए सनबीम बोर्ड के पदाधिकारियों, डीन,एकेडेमिक्स एवं इनोवेशन श्री आदित्य चौधरी, सी0ओ0ओ0 संदीप मुखर्जी, सी0ओ0ओ0
आशीष राय के साथ ही श्रीमती प्रेरणा शर्मा (प्रधानाचार्या- सनबीम भगवानपुर), श्रीमती परवीन कैसर (प्रधानाचार्या- सनबीम लहरतारा), डॉ0 अनुपमा मिश्रा (प्रधानाचार्या- सनबीम वरुणा), श्रीमती अर्चना सिंह (प्रधानाचार्या- सनबीम सनसिटी) एवं श्रीमती तनुजा सिंह (प्रधानाचार्या सनबीम सारनाथ) ने छात्र छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।