MENU

जीवनदीप पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत -प्रतिशंत रहा



 13/May/25

जीवनदीप पब्लिक स्कूल, बड़ालालपुर, वाराणसी के विद्यार्थियों ने आज दिनांक 13/05/2025 को घोषित सी0बी0एस0ई0 कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग तथा कला वर्ग में शत-प्रतिशत सफलता अर्जित किया और 10 वीं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा I कक्षा 12 में कला वर्ग में अलीशा रहमान ने 98.6% अंक, वाणिज्य वर्ग में वैभवी जायसवाल 96.6% अंक, विज्ञान वर्ग के गौरी सिंह 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया I कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शुभम 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आशीष कुमार ओझा 93.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अंश कुशवाहा 93.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे I 

कक्षा 12 में कशिश यादव 97.8% अंक, कामाक्षी वर्मा 94.8 % अंक, आर्या सिंह 94.6 अंक, श्रेया वर्मा 93.6% अंक, आंचल सिंह 93.2% अंक, शिवानी गौतम 93%  अंक, उत्कर्ष कुमार सिंह 92.8% अंक, उत्कर्ष रघुवंशी 91.4% अंक, विभूति नारायण तिवारी 91.2% अंक, ऐश्वर्या सिंह  90.6% अंक तथा कक्षा 10 में शिवांश सिंह 92.8% अंक, आयुष यादव 92.8% अंक, माही सिंह 92.8% अंक, वैष्णवी मिश्रा 92.8% अंक, शुभांकर पांडे 92% अंक, अंजली सिंह 91.8% अंक, सावित्री 91.4% अंक, काजल कुमारी 90.6% अंक, नित्या सिंह 90.6% अंक, आयुषी पटेल 90.4% अंक व उत्कृष्ट सिंह 90.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया I

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ0 ममता सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की I

संस्थाध्यक्ष डॉ0 अशोक कुमार सिंह व डॉ0 अंशु सिंह ने अपने वक्तव्य में छात्रों को बधाई देते हुए उनके अथक परिश्रम का परिणाम बताया I
 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2274


सबरंग