नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड की अकास्मिक बैठक आज 10 मई 2025 शाम 4 बजे आंध्रा आश्रम आयोजित कि गई है, इस बैठक का आयोजन भेलूपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी एव डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल जी के नेतृत्व में आयोजित की गई। पुलवामा हमले के बाद देश में बदले महोल युद्ध की स्थिति को देखते हुए हवाई हमले के समय कैसे अपने एवं अपने परिवार का बचाव किया जाय, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को जिला अधिकारी के मार्गदर्शन में के माध्यम से स्कूल एव कालेजों में जन जन को केसे बचाया जाए इसकी जानकारी दी गई। आज की बैठक नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह एवं एडीसी विवेक राय एव इरफानुल होदा के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को मॉक ड्रिल की विस्तृत जानकारी रियल रिवर्सल के द्वारा सभी को दी गई। हवाई हमले या बम के द्वारा घायल होने पर रियल रिहर्सल के माध्यम से , संदीप कुमार (पोस्ट वार्डन) , दिलिप पांडेय (घटना नियंत्रक अधिकारी) के द्वारा जानकारी दी गई। कोतवाली प्रखंड के डिवीजनल वार्डन कन्हैया लाल यादव का आज के बैठक में विशेष अतिथि के रूप में सम्मान किया गया। आज के बैठक में विभिन्न पोस्टों से आए पोस्ट वार्डन , डिप्टी पोस्ट वार्डन संजय कुमार गुप्ता, राम किशुन , भूपेंद्र सिंह गिल, संतोष मिश्रा, अरुण कुमार गुप्ता, डा. राजेश कुमार बक्शी, सुरैया बानो अनुपम भट्टाचार्य जी एवं विभिन्न प्रखंडों के आये स्वयंसेवकों ने मॉक ड्रिल की ट्रेनिंग प्राप्त किया।
आज के बैठक को सफल बनाने में सभी ने अपना सहयोग प्रदान किया इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया गया।