MENU

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसंपर्क के पश्चात प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश



 10/May/25

"आपका विधायक आपके द्वार" अभियान के तहत वाराणसी कैन्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने आज जंगमबाड़ी वार्ड में पहुंचकर नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से आशीर्वाद लिया और क्षेत्रीय समस्याओं को गहनता से सुना। जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ  घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा सरकार की विगत आठ वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को दी। साथ ही, काशी के समग्र विकास को लेकर नागरिकों से महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त किए।

जनसंपर्क के दौरान विधायक ने प्राथमिक विद्यालय गणेश महाल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप तुलस्यानी, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव, पार्षद विजय द्विवेदी, पूर्व पार्षद विजय कृष्ण गुप्ता, बब्बन तुलस्यानी, प्रभात विश्वकर्मा, प्रवीण साहू, रवि सिंह, अमित पांडेय 'बबलू', राकेश केशरी, अंकित कुमार तिवारी, आश्रय मिटकर, चंद्रशेखर राव, शांतनु डे, शुभम चौरसिया, अरविंद सिंह, विश्वास तुलस्यानी, सुमंतो चटर्जी, कृष्ण चंद्र पांडेय, सुजीत कुमार पालित, राजेश दुबे, बिहारी लाल शर्मा, प्रवीण पाठक, उत्कर्ष गुप्ता, प्रिंस कसेरा, अरविंद कसेरा, शिव कसेरा, मृत्युंजय चक्रवर्ती, अनुज शुक्ला, दयाशंकर यादव सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4114


सबरंग