वाराणसी। पिण्डरा विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम मे पिण्डरा विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह, सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कार्यकर्ताओं को अपना उद्बोधन दिया। पिण्डरा के लोकप्रिय विधायक ने कार्यकर्ताओं को11 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताया और कहा कि अनेकों क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश की सरकार ने अपनी उपलब्धियां साबित किया है। धारा 370 से लेकर के वक्फ कानून बनाने तक केंद्र की सरकार ने एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है एवं उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर से लेकर के आम जनमानस से जुड़ी हुई अनेक उपलब्धियां को कार्यक्रम में बताया। राम प्रकाश दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर जयप्रकाश दुबे, फौजदार शर्मा, आशीष सिंह ,अशोक गौतम, बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, सर्वेश सिंह, रमेश पटेल, गणेश प्रजापति, गायत्री यादव,सहित सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।