वाराणसी 23 मार्च। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर द्वारा "स्नेह मिलन कार्यक्रम" का आयोजन चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वाराणसी महानगर में रहने वाले नये - पुराने सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन एवं वंदेमातरम गान के साथ हुआ। भाजपा महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि का हजारों कि संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है, जबकि अन्य दल परिवार बढ़ाने में, जमीन जायदाद बनाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जरुरतमंदो तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भाजपा कार्यकर्ता ही करता है।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है, उसको पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ - साथ काशी का भी गौरव बढ़ा है।
विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही मात्र ऐसा कार्यकर्ता है जो कोरोना जैसी महामारी हो या महाकुंभ जैसा धार्मिक आयोजन, प्रत्येक कार्य में जनता की सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है।
संगठन की रीढ़ है भाजपा कार्यकर्ता, राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव रहता है तत्पर
महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण हम-सब की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देती है उसे भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूरा करता है।
विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हनुमान के समान है, जो प्रत्येक कठिनाई में सफलता प्राप्त करता है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले, पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल, प्रेम कपूर, टीएस जोशी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
स्वागत भाषण देते हुए निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में संगठन ही सेवा मानकर जिस हिम्मत और जोश के साथ आप सभी ने मेरा सहयोग किया, उसके लिए मैं जीवन भर आप सभी का आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो दायित्व मुझे सौंपा था उसे पूरा करने का मैंने हर संभव प्रयास किया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भाजपा महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस पर मैं आप सबके सहयोग से खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा।
संचालन पूर्व महानगर उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजन महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश ने किया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर राय, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. शिवनाथ यादव, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कपूर, टीएस जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, रामगोपाल मोहले, कौशलेंद्र सिंह पटेल, मृदुला जायसवाल, डॉ वीणा पांडेय, नरसिंह दास, नम्रता चौरसिया, अजय सिंह, देवेन्द्र साली (मारीशस) प्रमुख रूप से मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर मिश्रा, संजय राय, रतन सिंह , सुभाष गुप्ता, लालजी गुप्ता , राकेश शर्मा, नवीन कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव,संतोष सोलापुरकर, किशोर सेठ, राहुल सिंह, आत्मा विश्वेश्वर, मनोज भारद्वाज, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, इं अशोक यादव, निर्मला सिंह पटेल, गीता शास्त्री, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, मोनिका पांडेय, नेहा कक्कड़, डॉ राजेश त्रिवेदी, संजय शाह, पूजा पांडेय, प्रीति पुराहित, नीरज जायसवाल, हरि केशरी, बृजेश चौरसिया, अनुपम गुप्ता, आशुतोष पाल, रजत जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, अजय गुप्ता प्रमोद यादव मुन्ना, अनूप जायसवाल सहित हजारों की संख्या में नये और पुराने कार्यकर्ता उपस्थित रहे।