MENU

शहर उत्तरी विधानसभा ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन



 24/Mar/25

वाराणसी। प्रेम, सौहार्द, भाईचारा और होली के सतरंगी महापर्व के उपलक्ष्य में शहर उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता के साथ विगत वर्षों की भांति इस बार भी रविवार को कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल की उपस्थिति में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने होली मिलन समारोह के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का भी आनंद उठाया।

होली का त्यौहार हमें आपसी भाईचारे का संदेश देता है : रविन्द्र जायसवाल 

इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लोगो से कहा कि यह त्योहार हमारे सांस्कृतिक विरासत है, विशेष कर होली का त्यौहार हमें आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

होली मिलन समारोह में विशेष तौर पर राकेश शर्मा, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, बृजेश चौरसिया, रचना अग्रवाल, अशोक तिवारी, विवेक पांडे, मनोज सोनकर, दिलीप चौहान, अतुल सिंह, अशोक मौर्य, संजय जायसवाल, मदन मोहन दुबे, राजेश यादव, बृजेश श्रीवास्तव, सिद्धनाथ शर्मा, संदीप रघुवंशी, राजेंद्र यादव, अभय कुमार पांडे, रोहित मिश्रा, बलिराम कनौजिया, रिंकू मौर्या, जितेंद्र कुशवाहा, रतन कुमार मौर्य, कमलेश सोनकर, देवी प्रसाद चौरसिया, संदीप गुप्ता एवं अतुलेश उपाध्याय आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7018


सबरंग