MENU

तकनीकी क्षेत्र में अधिक से अधिक करें हिंदी का प्रयोग : नरेश पाल सिंह, महाप्रबंधक, बरेका



 22/Mar/25

बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वाबवधान में दिनांक 22.03.2025 को बरेका राजभाषा कार्यान्वरयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यकक्षता नरेश पाल सिंह, महाप्रबंधक, बरेका ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी क्षेत्र में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें। वाराणसी नगर में साहित्ये एवं संस्कृति के क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग में अतुलनीय योगदान दिया है। इस परम्पारा को ध्यान में रखते हुए तकनीक एवं विज्ञान से जुड़े हुए अधिकारियों का दायित्वय है कि मौलिक रूप से तकनीकी पुस्ताकें हिंदी में लिखें। बरेका के अधिकारी ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में हिंदी का प्रयोग करके विज्ञान के प्रसार में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने बरेका दर्पणपत्रिका का लोकार्पण किया एवं पत्रिका में छपे लेखों की सराहना की। उन्होंनने रेलमंत्री राजभाषा शील्डाप्राप्ति होने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। 

बैठक में उपस्थित प्रमुख विभागाध्येक्षों एवं अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित हिंदी की प्रगति रपट पर चर्चा की गई एवं अपने विचार प्रस्तुवत किए गये। इस अवसर पर विवेक शील, प्रमुख मुख्यर यांत्रिक इंजीनियर, मुक्तेतशमित्तअल, प्रधान वित्तर सलाहकार, विनोद कुमार शुक्ला, प्रमुख मुख्य इंजीनियर, अंकुर चंद्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी, संजय कुमार मिश्रा, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक, जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, नीरज जैन, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/सर्विस इंजीनियरिंग, डॉ मधुलिका सिंह, वरिष्ठच मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य विभागाध्ययक्ष उपस्थित थे।

बैठक का संचालन एवं धन्यहवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9476


सबरंग