MENU

बरेका में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम



 07/Mar/25

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2025 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे बरेका के सिनेमा हॉल में महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यशाला एवं शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बरेका में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मार्च 2025 से फरवरी 2026 के बीच सेवानिवृत्त होने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनके अनुकरणीय सेवा-काल को यादगार बनाया जा सके।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 7:30 बजे एक बृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में पश्चिमी उपनगर, बाल उद्यान के सामने कर्मचारी कॉलोनी के बैक लेन एवं पार्क क्षेत्र में संचालित होगा। इस अभियान में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारजनों से इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है। महिलाओं की भागीदारी से यह संदेश और भी प्रभावशाली बनेगा, क्योंकि वे समाज की आधारशिला हैं और स्वच्छता को परिवार व समाज में प्रभावी रूप से स्थापित कर सकती हैं। स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान किया जाएगा और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जाएगी।

बरेका में यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस भव्य आयोजन में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा और समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7528


सबरंग