MENU

वीडीए ने नगवां वार्ड में 7 बीघे की अवैध प्‍लाटिंग को किया ध्‍वस्‍त



 13/Feb/25

वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-4 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।  वाराणसी के वार्ड- नगवां के अन्तर्गत अशोक वर्मा व अन्य द्वारा मौजा-पहाड़ी, यादव बस्ती के पास थाना-रोहनिया में लगभग 07 बीघा की अवैध प्लाटिंग बिना ले-आउट पास कराये अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उक्त अवैध प्लाटिंग को आज 13.02.2025 को प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से प्लाटिंग ध्वस्त किया गया।

मौके पर जोनल अधिकारी संजीव कुमार, अवर अभियंता आदर्श निराला प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9444


सबरंग