MENU

सपा नेता रामकुमार यादव के पिता व चाचा के नि‍धन पर अखिलेश यादव ने भेजा शोक संदेश पत्र



 12/Feb/25

वाराणसी। सपा नेता रामकुमार यादव के पिता एवं चाचा के निधन पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शोक संदेश पत्र भेजकर शोक व्यक्त किया है। सारनाथ स्थित फरीदपुर गांव के निवासी सपा नेता एवं पूर्व जिला सचिव रामकुमार यादव के चाचा सनारू यादव का 25 जनवरी को निधन हो गया था एक सप्ताह भी नही बीते होगे सपा नेता रामकुमार यादव के पिता पनारू पहलवान का भी एकतीस जनवरी को निधन से परिवार मे शोक की लहर है।

परिवार में सप्ताह भर के अंतराल पर हुए निधन की जानकारी सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने रामकुमार यादव के परिवार मे पिता एवं चाचा के निधन की जानकारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा नेता रामकुमार यादव को पत्र भेजकर शोक व्यक्त किया है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3695


सबरंग