MENU

काशी साहित्य कला उत्सव का 7, 8, 9 मार्च 2025 को होटल ताज में होगा भव्य आयोजन : डॉ. दीपक मधोक, अध्यक्ष



 07/Feb/25

बहुत कम समय में ही साहित्य-संसार का सबसे प्रतिष्ठित संवादधर्मी आयोजन 'बनारस लिट् फेस्ट काशी साहित्य-कला अत्सव 07 मार्च से 09 मार्च, 2025 तक अपने तीसरे संस्करण के रूप में होटल ताज, नदेसर पैलेस में आयोजित होने जा रहा है। उत्सव की तैयारियाँ जोरों पर है।

आयोजन समिति एवं काशी के साहित्य-संस्कृति प्रेमी प्रतिष्ठित नागरिकों की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक मथोक, उपाध्यक्ष अशोक कपूर, सचिव बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष धवल प्रकाश एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस वर्ष के विषयों, कार्यक्रमों, अतिथियों के बारे में अद्यतन एवं रोमांचक जानकारी साझा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, वरिष्ठ लेखिका डॉ.नीरजा माधव, संगीतज्ञ देवाशीष डे, समीक्षक डॉ. रामसुधार सिंह एवं अनेक प्रमुख लोगों ने भागीदारी की।

आयोजन समिति प्रमुख दीपक मधोक ने कहा, "इस वर्ष यह उत्सव पिछले संस्करणों की कड़ी में और भव्य-दिव्य एवं सुविचारित होगा, जिसमें अनेक विषयों और विधाओं के उल्लेखनीय लेखक, विद्वान, संगीतकार भाग लेंगे। यह बनारस के हर व्यक्ति का अपना आयोजन है। सही मायने में बनारस ही आयोजक है।"

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का एक मुख्य आकर्षण इस वर्ष का पुस्तक पुरस्कार है, जिसमें हिन्दी और अंग्रेजी भाषा की 08 चयनित कृतियों को और 02 व्यक्तित्वों को पुरस्कृत-सम्मानित किया जाएगा। इसकी लॉन्ग लिस्ट पिछले दिनों जारी हुई थी, जिसमें कथा, कथेतर, अनुवाद आदि की श्रेष्ठ कृतियाँ शामिल हैं। इस बुक अवार्ड की घोषणा और लॉग लिस्ट की पूरे साहित्य जमत में चर्चा है।

उन्होंने कहा, "इस वर्ष के आयोजन में 500 से अधिक दिग्गज वत्तत्र, लेखक, बुद्धिजीवी, मालोचक, प्रकाशक, सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, बुकर पुरस्कार, साहित्य अकादमी विजेता, नीति निर्माता, राजनीतिक, समाज वैज्ञानिक, समाजसेवी आदि शामिल हैं।

साहित्य, ललित कला, संगीत, सिनेमा, खेल, विज्ञान-पर्यावरण, रक्षा, समाज, मीडिया आदि अनेक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

ललित कला प्रदर्शनी, कैम्प भी एक प्रमुख आकर्षण होगा जिसमें पूरे देश से ख्यात कलाकार शामिल होंगे जिसमें प्रमुख हैं पद्म दुलारी देवी, पद्म सीवान पासवान, पद्म नामित वासुदेव कामथ, आदि हैं।

आयोजन समिति के सचिव बृजेश सिंह ने इस कार्यक्रम को "एक लोकतांत्रिक, समावेशी, संवादधमर्मी मंच बताया जो काशी की पुरातन एवं चिरंतन साहित्यिक-सांस्कृतिक परम्पराओं का ही हिस्सा है, उसका विकास-विस्तार है। हमारे लोकतंत्र और इसके संविधान के मूल्यों के अनुरूप हम हर मानवीय और समाज-राष्ट्र-विश्व के सकारात्मक और सार्थक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। यह आयोजन एक प्रेरणास्रोत के रूप में अपनी विरासत को जारी रखने का वादा करता है। 

इस वर्ष जिन अतिथियों, वक्ताओं की पुष्टि की गई है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति जाने-माने पत्रकार-लेखक हरिवंश, अभिनेता अमोल पालेकर, बुकर पुरस्कार विजेता कृति रेत समाथि की लेखिका गीतांजलि  नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और कई अन्य जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। यह विविधतापूर्ण मिश्रण साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों जैसे विविध क्षेत्रों में फैला हुआ है।

यह भी बताया गया कि पुणे, प्रयागराज, बंगलुरु, लखनऊ आयोजन शंखला स्खला के बाद बनारस लिट् फेस्ट का प्रथम दिल्ली-एनसीआर संस्करण 23 फरवरी को दिल्ली में होगा।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6890


सबरंग